Search Analytics API में फ़िल्टर और रिपोर्ट करने की नई सुविधाएं

सोमवार, 16 नवंबर, 2026

पिछले साल, हमने Search Console की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में कई अपडेट किए थे. इनसे आपको ट्रैफ़िक को बेहतर तरीके से समझने और उसे अलग-अलग कैटगरी में बांटने में मदद मिली. इनमें ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी का फ़िल्टर, वेब पर टेक्स्ट, इमेज वगैरह से की गई खोज के लिए परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट, और एक से ज़्यादा देशों और डिवाइसों के हिसाब से फ़िल्टर करने की सुविधा शामिल है.

आज हम इन तीनों सुविधाओं को Search Analytics API में शामिल कर रहे हैं. ऐसा हम कम्यूनिटी के अनुरोधों के बाद कर रहे हैं, ताकि इस डेटा को कस्टम रिपोर्टिंग और ऑटोमेटेड वर्कफ़्लो के लिए उपलब्ध कराया जा सके.

इन अपडेट से वेबसाइट के मालिकों और डेवलपरों को कैसे मदद मिलेगी

एपीआई की इन सुविधाओं की मदद से, साइट के मालिकों, अंतरराष्ट्रीय कारोबारों, और तीसरे पक्ष के टूल बिल्डर को बड़े पैमाने पर रिपोर्टिंग को ऑटोमेट करने में आसानी होती है. अलग-अलग अनुरोधों को एक साथ जोड़ने या कीवर्ड के लिए रेगुलर एक्सप्रेशन की जटिल सूचियां बनाने के बजाय, अब एक ही एपीआई कॉल में अलग-अलग देशों के ग्रुप (जैसे, ईएमईए, एलएटीएएम या डीएसीएच) और डिवाइस के कॉम्बिनेशन के लिए क्वेरी की जा सकती है. साथ ही, अपने डैशबोर्ड में ब्रैंडेड ट्रैफ़िक को नॉन-ब्रैंडेड ट्रैफ़िक से अपने-आप अलग किया जा सकता है.

खोज से जुड़ी मेट्रिक को सीधे अपने डैशबोर्ड और मॉनिटरिंग वर्कफ़्लो में भी भेजा जा सकता है. इससे, Google Search के अन्य नतीजों के साथ-साथ मल्टीमोडल की परफ़ॉर्मेंस को भी ट्रैक किया जा सकता है. ये फ़िल्टर एक साथ काम करते हैं. इसलिए, डेटा को और भी ज़्यादा बारीकी से देखा जा सकता है. जैसे, चुनिंदा क्षेत्रीय हब में ब्रैंड की ग्रोथ को मॉनिटर करना या यह देखना कि मुख्य मार्केट और डिवाइसों पर मल्टीमोडल सर्च में कौनसे पेज सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करते हैं.

Search Analytics API से नया डेटा पाने का तरीका

हमने Search Analytics API में तीन नए विकल्प जोड़े हैं:

  • ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी: ब्रैंड के नाम वाली और बिना ब्रैंड वाली क्वेरी की परफ़ॉर्मेंस की तुलना करने के लिए, brandedClassification के हिसाब से अपने डेटा को ग्रुप या फ़िल्टर करें. Search Console की तरह ही, यह डेटा सिर्फ़ ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली प्रॉपर्टी के लिए उपलब्ध है. अन्य प्रॉपर्टी के लिए, जवाब में कोई लाइन शामिल नहीं होगी.
  • वेब मल्टीमॉडल: Google Lens, Android पर 'सर्कल बनाकर ढूंढें' सुविधा, और Google Search में अपलोड की गई इमेज से परफ़ॉर्मेंस डेटा पाने के लिए, type को webMultimodal पर सेट करें. यह डेटा, BigQuery में उन प्रॉपर्टी के लिए भी उपलब्ध होगा जिनमें बल्क डेटा एक्सपोर्ट की सुविधा चालू है.
  • एक से ज़्यादा देशों और डिवाइसों के लिए फ़िल्टर: एक ही अनुरोध में कई देशों या डिवाइसों के हिसाब से फ़िल्टर करने के लिए, नए filterLists फ़ील्ड का इस्तेमाल करें.

पूरी जानकारी पाने के लिए, Search Analytics API से जुड़ा दस्तावेज़ देखें. इसमें आपको इस्तेमाल की जा सकने वाली वैल्यू और कॉम्बिनेशन की जानकारी भी मिलेगी.

हमें उम्मीद है कि इन बदलावों से, Search पर आपकी परफ़ॉर्मेंस की रिपोर्टिंग को ऑटोमेट करने में आसानी होगी. अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो कृपया LinkedIn पर हमसे संपर्क करें या Google Search Central कम्यूनिटी में पोस्ट करें.