गुरुवार, 20 नवंबर, 2025
पिछले महीने क्वेरी ग्रुप लॉन्च करने के बाद, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम Search Console की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में, क्वेरी के टाइप के हिसाब से आपकी वेबसाइट की परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण करने के लिए एक और टूल उपलब्ध करा रहे हैं: ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी का फ़िल्टर. इस नई सुविधा को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह आपकी साइट पर ट्रैफ़िक लाने वाली क्वेरी का विश्लेषण करने में मदद करती है. इसके लिए, यह सुविधा ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी और ब्रैंड के नाम के बिना की जाने वाली क्वेरी के बीच अपने-आप अंतर करती है.
ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी क्या होती है?
ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी वह क्वेरी होती है जिसमें ब्रैंड का नाम (उदाहरण के लिए, Google), वैरिएशन या ब्रैंड के नाम की गलत स्पेलिंग (उदाहरण के लिए, Gogle) और ब्रैंड से जुड़े प्रॉडक्ट या सेवाएं (उदाहरण के लिए, Gmail) शामिल होती हैं.
यह पता लगाना हमेशा आसान नहीं होता कि आपकी वेबसाइट पर आने वाले लोगों में से कितने लोग आपके ब्रैंड के बारे में पहले से जानते हैं और कितने लोग नहीं जानते. ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी और ब्रैंड के नाम के बिना की जाने वाली क्वेरी पर अलग-अलग फ़ोकस करने से, आपको ट्रैफ़िक पैटर्न को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है. ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी से, आम तौर पर आपकी साइट के ज़्यादा रैंक वाले पेज मिलते हैं. साथ ही, इससे क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) भी बढ़ती है. वहीं, ब्रैंड के नाम के बिना की गई क्वेरी से, ऑर्गैनिक ग्रोथ मिलती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इनसे पता चलता है कि नए उपयोगकर्ता आपकी साइट पर जाने का इरादे रखे बिना, आपका कॉन्टेंट कैसे ढूंढते हैं.
ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी का फ़िल्टर कैसे काम करता है?
नए फ़िल्टर को खोज नतीजों की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में ऐक्सेस किया जा सकता है. इसकी मदद से, क्वेरी के डेटा को दो अलग-अलग व्यू में बांटा जा सकता है:
- ब्रैंडेड: इससे उन क्वेरी का परफ़ॉर्मेंस डेटा दिखता है जिनमें आपके ब्रैंड का नाम या उससे मिलते-जुलते प्रॉडक्ट शामिल हों. उदाहरण के लिए, google.com के लिए Gmail.
- नॉन ब्रैंडेड: इससे अन्य सभी क्वेरी के लिए परफ़ॉर्मेंस डेटा दिखता है.
इस फ़िल्टर को खोज नतीजों की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट में, खोज के सभी टाइप (वेब, इमेज, वीडियो, और खबरें) पर लागू किया जा सकता है. इस फ़िल्टर को लागू करने के बाद, आपको सिर्फ़ चुने गए ग्रुप के लिए मेट्रिक दिखेंगी. जैसे, इंप्रेशन, क्लिक, औसत रैंकिंग, और सीटीआर.
इसके अलावा, हमने इनसाइट रिपोर्ट में एक नया कार्ड जोड़ा है. इसमें ब्रैंडेड और नॉन-ब्रैंडेड ट्रैफ़िक के लिए, कुल क्लिक की जानकारी दी गई है. इससे आपको ब्रैंड की पहचान को मेज़र करने में मदद मिलती है. साथ ही, इससे आपको यह तुलना करने में मदद मिलती है कि आपकी साइट पर आने वाले ट्रैफ़िक में से कितना ट्रैफ़िक उन लोगों से मिला है जो आपके ब्रैंड के बारे में पहले से जानते हैं और कितना ट्रैफ़िक उन लोगों से मिला है जो आपकी साइट पर आने का इरादा रखे बिना आपकी साइट पर आए थे.
ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी की पहचान कैसे की जाती है?
ब्रैंडेड और नॉन-ब्रैंडेड को अलग-अलग कैटगरी में रखने के लिए, कीवर्ड शामिल करने या हटाने के रेगुलर एक्सप्रेशन वाले तरीके का इस्तेमाल नहीं किया जाता. यह तरीका, "क्वेरी के हिसाब से फ़िल्टर करें" सेक्शन में पहले से उपलब्ध है. इसे एआई की मदद से काम करने वाला इंटरनल सिस्टम तय करता है. इसमें, सभी भाषाओं में आपकी वेबसाइट के ब्रैंड का नाम शामिल है. साथ ही, इसमें टाइपिंग की गलतियां और ऐसी क्वेरी भी शामिल हैं जिनमें ब्रैंड का नाम शामिल नहीं है, लेकिन साइट के किसी खास प्रॉडक्ट या सेवा का रेफ़रंस दिया गया है.
ब्रैंड की कैटगरी तय करने की प्रोसेस, डाइनैमिक और कॉन्टेक्स्ट पर आधारित होती है. इसलिए, कभी-कभी कुछ क्वेरी की गलत पहचान की जा सकती है. इस फ़िल्टर को इसलिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि Search Console में अपने डेटा को सेगमेंट करना और उसका विश्लेषण करना आपके लिए आसान हो जाए. इससे साइट को रैंक करने के Google Search के तरीके पर पर कोई असर नहीं पड़ता.
रोल आउट और उपलब्धता
ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी का फ़िल्टर, आने वाले हफ़्तों में धीरे-धीरे रोल आउट किया जाएगा. अगर आपको अपनी रिपोर्ट में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो इसकी वजह इनमें से कोई एक हो सकती है:
- यह सिर्फ़ टॉप लेवल की प्रॉपर्टी के लिए उपलब्ध है. यह यूआरएल पाथ प्रॉपर्टी, जैसे कि
https://example.com/pathया सबडोमेन प्रॉपर्टी, जैसे किdevelopers.google.comके लिए उपलब्ध नहीं है. - यह सुविधा सिर्फ़ उन साइटों के लिए उपलब्ध है जिनके पास हमारे सिग्नल के लिए, क्वेरी और इंप्रेशन की ज़रूरी संख्या मौजूद होती है.
हमारा सुझाव है कि आप परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट देखें और इस नए सेगमेंटेशन को एक्सप्लोर करें. इससे आपको अपनी साइट की परफ़ॉर्मेंस के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलेगी. Search Console में यह एक नए तरह का विश्लेषण है. इसलिए, हम आपके सुझाव/राय या शिकायत का स्वागत करते हैं. कार्ड में मौजूद, 'पसंद करें' और 'नापसंद करें' पर टैप करके अपनी राय दें. अगर ज़रूरी हो, तो 'सुझाव/राय दें या शिकायत करें' लिंक का इस्तेमाल करें. आप चाहें, तो अपनी टिप्पणियां LinkedIn पर शेयर करें या Google Search Central कम्यूनिटी में पोस्ट करें.