बुधवार, 29 जुलाई, 2026
हमने इस महीने की शुरुआत में, Search Console के लिए प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी लॉन्च करने का एलान किया था. इससे आपको यह ट्रैक करने में मदद मिलेगी कि Instagram, TikTok, X, और YouTube पर की गई आपकी सोशल मीडिया और वीडियो पोस्ट, Google Search, डिस्कवर, और Google News पर कैसा परफ़ॉर्म कर रही हैं. आज, प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी दुनिया भर में सभी के लिए उपलब्ध हैं.
Search Console में अपनी प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी जोड़ना
आज के दौर में पब्लिशर, वेबसाइटों के अलावा कई अन्य चैनलों के ज़रिए अपनी ऑडियंस तक पहुंचते हैं. इसलिए, हम चाहते हैं कि आपको इन नई इनसाइट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिले. आज हम सोशल मीडिया और वीडियो कॉन्टेंट की परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण करने के तरीके के बारे में एक नई गाइड भी पब्लिश कर रहे हैं. चाहे आप कॉन्टेंट क्रिएटर हों, सोशल मीडिया मैनेजर हों या एसईओ पेशेवर हों, इस गाइड में आपको यह जानकारी मिलेगी कि Search Console से कौनसी इनसाइट उपलब्ध हैं और अपनी परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण कैसे किया जाए.
यहां गाइड में शामिल कुछ एलिमेंट के बारे में बताया गया है:
- सर्च ऑडियंस के बारे में जानें: अहम जानकारी वाली रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, उन क्वेरी ग्रुप का पता लगाएं जिनसे Google Search से आपके सोशल मीडिया और वीडियो कॉन्टेंट पर सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक आ रहा है. साथ ही, यह भी जानें कि किन क्वेरी ग्रुप से ट्रैफ़िक बढ़ रहा है और किनसे कम हो रहा है. खोज के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों की थीम का विश्लेषण करने से, आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आपके दर्शकों की दिलचस्पी किसमें है. इससे आपको अपने अगले वीडियो का विषय तय करने, कैप्शन इस्तेमाल करने या हैशटैग की रणनीति बनाने के लिए, डेटा के आधार पर प्रेरणा मिलती है.
- ट्रेंडिंग कॉन्टेंट का पता लगाएं: 24 घंटे के फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, Google Search से आपकी हाल ही की पोस्ट पर अचानक हुए ट्रैफ़िक में बढ़ोतरी का पता लगाएं. इससे आपको अन्य प्लैटफ़ॉर्म पर ट्रेंडिंग कॉन्टेंट का प्रमोशन करने में मदद मिलेगी.
- अलग-अलग प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद कॉन्टेंट का विश्लेषण करें: कई प्रॉपर्टी से परफ़ॉर्मेंस डेटा को एक ही स्प्रेडशीट में एक्सपोर्ट करें. इससे यह तुलना की जा सकेगी कि YouTube, Instagram, X या TikTok पर आपका कॉन्टेंट कैसा परफ़ॉर्म कर रहा है.
- मौजूदा कॉन्टेंट को ऑप्टिमाइज़ करें: Search Console का इस्तेमाल करके, डेटा के आधार पर अपनी रणनीति तय करें. इसके लिए, इन बातों का ध्यान रखें: ऐसे पुराने वीडियो की पहचान करें जिन्हें खोज के नतीजों में फिर से ज़्यादा इंप्रेशन मिल रहे हैं. इससे आपको यह पता चलेगा कि आपको किन पोस्ट को अपने सोशल मीडिया या वीडियो फ़ीड में पिन करना चाहिए या किन पोस्ट को दूसरे भाग में बढ़ाना चाहिए. इसके अलावा, Search Console के एनोटेशन का इस्तेमाल करके, यह ट्रैक किया जा सकता है कि YouTube के टाइटल या TikTok के कैप्शन को फिर से लिखने जैसे बाहरी अपडेट, समय के साथ आपके कॉन्टेंट की खोज की परफ़ॉर्मेंस पर असर डालते हैं या नहीं.
- फ़ॉर्मैट की तुलना करें: उदाहरण के लिए, वीडियो प्लेलिस्ट की परफ़ॉर्मेंस का आकलन करने के लिए, पेज फ़िल्टर या तुलना करने वाला मोड लागू किया जा सकता है. इसके अलावा, शॉर्ट वीडियो और पूरी अवधि के वीडियो के खोज ट्रैफ़िक की तुलना की जा सकती है.
प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी और उन्हें सेट अप करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें. अगर आपने पहले से ही अपनी Search प्रोफ़ाइल सेट अप कर ली है, तो आपके पास Search Console में उसी प्लैटफ़ॉर्म के डेटा का ऐक्सेस होना चाहिए.
आपका फ़ीडबैक हमारे लिए अहम हैं: कृपया हमें बताएं कि आपको यह सुविधा कैसी लगी. इसके लिए, Search Console में "फ़ीडबैक सबमिट करें" लिंक का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, दस्तावेज़ के पेज पर फ़ीडबैक सबमिट करें, LinkedIn पर अपनी टिप्पणियां शेयर करें या Google Search Central कम्यूनिटी पर जाएं.