देखें कि सोशल मीडिया और वीडियो प्लैटफ़ॉर्म पर मौजूद कॉन्टेंट, Google Search पर कैसा परफ़ॉर्म करता है

मंगलवार, 7 जुलाई, 2026

कॉन्टेंट क्रिएटर्स और पब्लिशर, दर्शकों तक पहुंचने के लिए अपनी वेबसाइटों के अलावा कई अन्य चैनलों का इस्तेमाल करते हैं. लोग अब सीधे तौर पर मिली जानकारी और अलग-अलग फ़ॉर्मैट में कॉन्टेंट देखना पसंद करते हैं. इसलिए, हम साइट के मालिकों और क्रिएटर्स के लिए, यह देखना आसान बनाना चाहते हैं कि Search पर उनका पूरा कॉन्टेंट कैसे खोजा जा रहा है. भले ही, उनकी अपनी वेबसाइट न हो. इसके ज़रिए वे अपने पूरे कॉन्टेंट की परफ़ॉर्मेंस एक ही जगह देख सकेंगे.

पिछले एक्सपेरिमेंट की सफलता के बाद, हमें प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी लॉन्च करते हुए बहुत खुशी हो रही है. यह Search Console में प्रॉपर्टी का एक नया टाइप है. इससे साइट के मालिकों और क्रिएटर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि Google Search और डिस्कवर फ़ीड पर उनकी सोशल और वीडियो पोस्ट कैसा परफ़ॉर्म करती हैं. अब यह ट्रैक किया जा सकता है कि खोज के लिए इस्तेमाल हुए किन शब्दों की वजह से लोग Search पर, आपके Instagram, TikTok, X, और YouTube कॉन्टेंट तक पहुंचते हैं. साथ ही, यह भी देखा जा सकता है कि आपके दर्शक आपकी पोस्ट के साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं.

Search Console में प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी की इनसाइट रिपोर्ट का उदाहरण

अपनी प्रॉपर्टी के बारे में Google Search की जानकारी देखने के लिए, Search Console पर जाएं. यहां प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी बनाई जा सकती है. साथ ही, यहां दी गई रिपोर्ट इस्तेमाल की जा सकती हैं:

  • परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट: अपने कॉन्टेंट पर मिले कुल क्लिक, इंप्रेशन, और अन्य मेट्रिक देखें. इस डेटा को फ़िल्टर और क्रम में लगाकर देखें कि किन पोस्ट और क्वेरी से सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक मिल रहा है. अगर आपको किसी दूसरे टूल का इस्तेमाल करके परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण करना है, तो डेटा एक्सपोर्ट करें.
  • अहम जानकारी वाली रिपोर्ट: इसमें आपको हाल ही के ट्रैफ़िक के रुझानों और सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाली पोस्ट की खास जानकारी मिलती है. साथ ही, यह भी देखा जा सकता है कि Google पर लोग आपका खाता कैसे ढूंढते हैं.
  • उपलब्धियां: अपनी प्रोग्रेस को ट्रैक करें और उपलब्धियों का जश्न मनाएं. जैसे, पिछले 28 दिनों में Google Search से मिले कुल क्लिक के लिए, नए थ्रेशोल्ड तक पहुंचना.

अपने खाते में प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी जोड़ने के लिए:

  • Search Console खोलें.
  • Search Console के पुष्टि करने वाले पेज पर जाएं. इसके अलावा, Search Console में कहीं भी प्रॉपर्टी चुनने के लिए बने ड्रॉप-डाउन मेन्यू को खोलें और "प्रॉपर्टी जोड़ें" पर क्लिक करें.
  • यहां दिए गए चार प्लैटफ़ॉर्म में से किसी एक को चुनें: Instagram, TikTok, X, YouTube.
  • कनेक्शन को सुरक्षित तरीके से अनुमति देने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए पुष्टि करने के तरीके का पालन करें.

Search Console की पुष्टि करने वाला पेज

आने वाले हफ़्तों में, प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी धीरे-धीरे उपलब्ध होंगी. प्लैटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी और उन्हें सेट अप करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, हमारे सहायता केंद्र में दिए गए दस्तावेज़ पढ़ें. आपका सुझाव हमारे लिए अहम है. कृपया हमें बताएं कि आपको यह सुविधा कैसी लगी. इसके लिए, Search Console में "फ़ीडबैक सबमिट करें" लिंक का इस्तेमाल करें या Google Search Central कम्यूनिटी पर जाएं.