ग्लोब पर घूमना

Google Earth का इस्तेमाल करके, दुनिया की यात्रा की जा सकती है, इलाके में नेविगेट किया जा सकता है, और अपने देखने के ऐंगल को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इस पेज पर, नेविगेशन के बुनियादी कंट्रोल और व्यूपोर्ट सेटिंग के बारे में बताया गया है.

अगर आपको बेस मैप का टाइप (सैटलाइट या मैप मोड) बदलना है, जानकारी के लेवल (बॉर्डर, लेबल, सड़कें) में बदलाव करना है या अतिरिक्त लेयर (जैसे कि ग्रिडलान या ऐनिमेशन वाले बादल) चालू करनी हैं, तो बेस मैप की सेटिंग में बदलाव करना लेख पढ़ें.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Earth ऐप्लिकेशन का आइकॉन Google Earth खोलें.
  2. ग्लोब देखने के लिए, 'Earth एक्सप्लोर करें' पर क्लिक करें.
  3. कोई कार्रवाई चुनें:
    • किसी जगह को ढूंढने के लिए, खोजें पर क्लिक करें.
    • इधर-उधर जाने के लिए: क्लिक करके माउस खींचे.
    • ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने के लिए: सबसे नीचे दाईं ओर, +/- बटन इस्तेमाल करें या राइट क्लिक करके माउस खींचें.
    • आस-पास की जगहें देखने के लिए: Ctrl बटन को दबाकर स्क्रीन को माउस की मदद से खींचें.

कीबोर्ड शॉर्टकट के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, होम स्क्रीन पर जाएं. इसके बाद, सहायता    कीबोर्ड शॉर्टकट पर जाएं.

दृश्य बदलें

  • ऊपर से नीचे के व्यू और गोल-गोल घूमने वाले 3D व्यू के बीच स्विच करने के लिए: सबसे नीचे दाईं ओर, 3D इमेज मोड का आइकॉन 3D पर क्लिक करें. अगर आप पहले से ही 3D व्यू में देख रहे हैं, तो इस आइकॉन पर 2D दिखेगा.
  • ग्लोब को उत्तर दिशा में रीसेट करने के लिए: सबसे नीचे दाईं ओर, कंपास पर क्लिक करें.
  • सीधे अपनी मौजूदा जगह पर पहुंचें: सबसे नीचे दाईं ओर, मेरी जगह पर क्लिक करें.

जगहों की जानकारी लोड होने में ज़्यादा समय लगने की समस्या हल करना

कभी-कभी Google Earth पर जगहें लोड होने में समय लगता है. अपने डिवाइस पर Earth की इमेज, तेज़ी से लोड करने के लिए, हो सकता है कि आपको इमेज की क्वालिटी की सेटिंग बदलनी पड़े.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Earth ऐप्लिकेशन का आइकॉन Google Earth खोलें.
  2. सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, सेटिंग आइकॉन पर क्लिक करें.
  3. "रेंडरिंग क्वालिटी" में जाकर, कोई साइज़ चुनें.
  4. हो गया पर क्लिक करें.