Google Earth में भाषा बदलना

आप अपनी पसंदीदा भाषा में Google Earth का उपयोग कर सकते हैं.

कंप्यूटर

Google Chrome में अपनी भाषा बदलने का तरीका जानें.

Android

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. General Management    Language & input पर टैप करें.
  3. भाषा    भाषा जोड़ें पर टैप करें.

अपनी पसंदीदा भाषाओं का क्रम भी बदला जा सकता है. आपका डिवाइस, सूची में सबसे ऊपर मौजूद भाषाओं को डिफ़ॉल्ट रूप से इस्तेमाल करेगा. अगर ऊपर दी गई भाषा उपलब्ध नहीं है, तो यह नीचे दी गई भाषा दिखाएगा.

iOS

  1. अपने iPhone या iPad पर, अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सामान्य    भाषा और इलाका पर टैप करें.
  3. iPhone की भाषा    पर टैप करें. इसके बाद, अपनी पसंद की भाषा खोजें.
  4. सबसे ऊपर दाईं ओर, हो गया    पर टैप करें. इससे बदलाव की पुष्टि हो जाएगी.

अपनी पसंदीदा भाषाओं का क्रम भी बदला जा सकता है. आपका डिवाइस, सूची में सबसे ऊपर मौजूद भाषाओं को डिफ़ॉल्ट रूप से इस्तेमाल करेगा. अगर ऊपर दी गई भाषा उपलब्ध नहीं है, तो यह नीचे दी गई भाषा दिखाएगा.