Google Earth की होम स्क्रीन पर अपने प्रोजेक्ट मैनेज करना

Google Earth की होम स्क्रीन से, Google Drive में सेव किए गए प्रोजेक्ट या KML फ़ाइलों में बदलाव किया जा सकता है. इसके अलावा, उन्हें शेयर किया जा सकता है या मिटाया जा सकता है. Google Drive की मदद से अपने प्रोजेक्ट में बदलाव करने के लिए, कई उपयोगकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जा सकता है.

अपने प्रोजेक्ट देखना

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. अपने प्रोजेक्ट देखने के लिए, "सभी प्रोजेक्ट" सेक्शन में, Google Drive या लोकल डिवाइस पर क्लिक करें.

Earth प्रोजेक्ट और लोकल KML फ़ाइलों के बारे में जानें.

होम स्क्रीन पर मौजूद नहीं प्रोजेक्ट को खोलने के लिए, उन्हें Google Drive या अपने कंप्यूटर के स्टोरेज से मैन्युअल तरीके से खोला जा सकता है. अपने प्रोजेक्ट को मैन्युअल तरीके से खोलने के लिए:

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. किसी प्रोजेक्ट को खोलने के लिए, फ़ाइल    Drive से My Maps खोलें पर क्लिक करें.
  3. Google Drive से, Google My Maps का कोई प्रोजेक्ट चुनें.

अगर आपको Google Earth की होम स्क्रीन पर रीडायरेक्ट नहीं किया जाता है, तो Google Earth पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:
  • हर टैब में सिर्फ़ एक प्रोजेक्ट देखा या उसमें बदलाव किया जा सकता है.
  • सिर्फ़ वे लोग आपका प्रोजेक्ट देख सकते हैं जिनके पास उसका लिंक है.

लोकल KML फ़ाइलें बनाना या उनमें बदलाव करना

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. होम स्क्रीन पर, बाईं ओर मौजूद पैनल में सबसे नीचे, लोकल KML एडिटर बटन पर क्लिक करें.
    • नई लोकल KML फ़ाइल बनाने के लिए, नई KML फ़ाइल बनाएं को चुनें.
    • मौजूदा लोकल KML फ़ाइल खोलने के लिए, डिवाइस से KML फ़ाइल खोलें को चुनें.

अपने प्रोजेक्ट व्यवस्थित करना

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. "सभी प्रोजेक्ट" सेक्शन में, प्रोजेक्ट को इनके हिसाब से क्रम में लगाएं:
    • नाम
    • मालिक
    • पिछली बार किए गए बदलाव की तारीख
  3. अपने प्रोजेक्ट पर अन्य कार्रवाइयां करने के लिए, दाईं ओर, ज़्यादा पर क्लिक करें.
  4. की जाने वाली कार्रवाई चुनें.
    • अपने प्रोजेक्ट को KML फ़ाइल के तौर पर एक्सपोर्ट करने के लिए, KML फ़ाइल के तौर पर एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें.
    • अपने प्रोजेक्ट का नाम बदलने के लिए, नाम बदलें पर क्लिक करें.
    • अपने प्रोजेक्ट की कॉपी बनाने के लिए, प्रोजेक्ट का डुप्लीकेट बनाएं पर क्लिक करें.
    • अपने प्रोजेक्ट को शेयर करने के लिए, शेयर करें पर क्लिक करें.
    • अपने प्रोजेक्ट को मिटाने के लिए, ट्रैश में ले जाएं पर क्लिक करें.

अगर आपको Google Earth की होम स्क्रीन पर रीडायरेक्ट नहीं किया जाता है, तो Google Earth पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:
  • इन कार्रवाइयों को खुले हुए प्रोजेक्ट के टूलबार और बाईं ओर मौजूद पैनल में भी चुना जा सकता है.
  • डिफ़ॉल्ट तौर पर सभी प्रोजेक्ट निजी होते हैं.
  • प्रोजेक्ट में बदलाव करने की अनुमति देने के लिए, शेयर करने की अनुमतियों में बदलाव किया जा सकता है.

नए प्रोजेक्ट बनाना

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. नया प्रोजेक्ट बनाने के लिए, नया    नया मैप पर क्लिक करें.
    • किसी दूसरे प्रोजेक्ट में नया प्रोजेक्ट बनाने के लिए, फ़ाइल पर क्लिक करें.

अगर आपको Google Earth की होम स्क्रीन पर रीडायरेक्ट नहीं किया जाता है, तो Google Earth पर क्लिक करें.

प्रोजेक्ट शेयर करना

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. जिस प्रोजेक्ट को शेयर करना है उसके बगल में मौजूद, ज़्यादा विकल्प    शेयर करें पर क्लिक करें.
    • प्रोजेक्ट को सीधे शेयर करने के लिए, उस व्यक्ति का नाम या ईमेल पता डालें जिसके साथ आपको प्रोजेक्ट शेयर करना है.
    • शेयर किए जा सकने वाला लिंक पाने के लिए, लिंक कॉपी करें पर क्लिक करें.
  3. दूसरे उपयोगकर्ताओं को अपने प्रोजेक्ट में बदलाव करने या उसे देखने की अनुमति देने के लिए, शेयर करने की अनुमतियों में बदलाव किया जा सकता है.
  4. भेजें पर क्लिक करें.
    • ऐक्सेस मैनेज करने के लिए, शेयर करें पर क्लिक करें.

डाउनलोड, प्रिंट, और कॉपी करने के विकल्पों को सीमित करना

Google Drive में सेव किए गए Google Earth प्रोजेक्ट के लिए, शेयर करने की बेहतर सेटिंग उपलब्ध हैं. इनकी मदद से, दर्शकों और टिप्पणी करने वालों को अपने प्रोजेक्ट को डाउनलोड, कॉपी या एक्सपोर्ट करने से रोका जा सकता है.

  1. शेयर करने के विकल्पों वाला डायलॉग बॉक्स खोलें:
    • होम स्क्रीन पर, अपने प्रोजेक्ट के बगल में मौजूद, ज़्यादा विकल्प    शेयर करें पर क्लिक करें.
    • किसी खुले हुए प्रोजेक्ट में, सबसे ऊपर दाईं ओर, शेयर करें पर क्लिक करें.
  2. शेयर करने के विकल्पों वाले डायलॉग बॉक्स में, सबसे ऊपर दाईं ओर कोने में मौजूद, सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. शेयर करने की सेटिंग में बदलाव करें:
    • दर्शकों और टिप्पणी करने वालों को KML फ़ाइलें एक्सपोर्ट करने, सुविधाओं को कॉपी करने या प्रिंट करने से रोकने के लिए, वे लोग जो डाउनलोड, कॉपी, और प्रिंट कर सकते हैं से सही का निशान हटाएं.
    • संपादकों को अनुमतियां बदलने या प्रोजेक्ट को फिर से शेयर करने से रोकने के लिए, संपादकों को अनुमतियां बदलने और शेयर करने की अनुमति दें से सही का निशान हटाएं.
  4. शेयर करने के विकल्पों वाले डायलॉग बॉक्स पर वापस जाने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर, वापस जाएं पर क्लिक करें.
  5. हो गया पर क्लिक करें.

प्रोजेक्ट खोजना

  1. कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  2. खोज बार में, अपने प्रोजेक्ट का नाम डालें.
    • मैप पर, जगहों को भी खोजा जा सकता है.

किसी प्रोजेक्ट का ऐक्सेस पाने का अनुरोध करना

अगर आपके पास किसी प्रोजेक्ट का सीमित ऐक्सेस है या उसका ऐक्सेस नहीं है, तो प्रोजेक्ट के मालिक से ऐक्सेस पाने का अनुरोध किया जा सकता है.

प्रोजेक्ट का ऐक्सेस न होना

अगर आपके पास किसी प्रोजेक्ट को देखने की अनुमति नहीं है, तो प्रोजेक्ट खोलने पर ऐक्सेस पाने का अनुरोध करें डायलॉग बॉक्स दिखता है. ऐक्सेस पाने का अनुरोध करने के लिए, आपको Google खाते में लॉग इन करना होगा.
  1. खाता देखें: अगर आपके पास एक से ज़्यादा Google खाते हैं, तो खाते बदलें. इससे यह देखा जा सकेगा कि किसी दूसरे ईमेल पते को ऐक्सेस मिला है या नहीं.
  2. मैसेज लिखें: (ज़रूरी नहीं) टेक्स्ट फ़ील्ड में, मालिक के लिए कोई नोट लिखें.
  3. अनुरोध सबमिट करें: ऐक्सेस पाने का अनुरोध करें पर क्लिक करें.

सिर्फ़ देख सकते हैं (बदलाव करने का ऐक्सेस पाने का अनुरोध करना)

अगर आपके पास किसी प्रोजेक्ट को खोलने का ऐक्सेस है, लेकिन उसमें बदलाव करने का ऐक्सेस नहीं है, तो बदलाव करने की अनुमतियां पाने का अनुरोध करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  1. "ऐक्सेस पाने का अनुरोध करें" विकल्प ढूंढें: इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
    • टूलबार में मौजूद, सिर्फ़ देखने के लिए टैग
    • प्रोजेक्ट के हेडर में मौजूद, ऐक्सेस पाने का अनुरोध करें बटन
    • **मैप का कॉन्टेंट** पैनल में मौजूद, ज़्यादा विकल्प ओवरफ़्लो मेन्यू. इसके बाद, ऐक्सेस पाने का अनुरोध करें को चुनें
  2. अनुरोध भेजें: दिखने वाले डायलॉग बॉक्स में, कोई मैसेज जोड़ें. यह ज़रूरी नहीं है. इसके बाद, ऐक्सेस पाने का अनुरोध करें पर क्लिक करें.
  3. मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार करें: जब तक प्रोजेक्ट का मालिक आपकी अनुमतियां अपडेट नहीं करता, तब तक आपके पास सिर्फ़ देखने का ऐक्सेस रहेगा.