Google Mobile Ads SDK तय साइज़ वाले विज्ञापनों के साथ काम करता है. यह सुविधा उन स्थितियों में काम आती है जब अडैप्टिव बैनर विज्ञापन आपकी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाते.
यहां दिए गए टेबल में, स्टैंडर्ड बैनर के साइज़ की सूची दी गई है.
| डीपी में साइज़ (चौड़ाई x ऊंचाई) | ब्यौरा | उपलब्धता | AdSize कॉन्सटेंट |
|---|---|---|---|
| 320x50 | बैनर | फ़ोन और टैबलेट | BANNER |
| 320x100 | बड़ा बैनर | फ़ोन और टैबलेट | LARGE_BANNER |
| 300x250 | IAB मीडियम रेक्टैंगल | फ़ोन और टैबलेट | MEDIUM_RECTANGLE |
| 468x60 | IAB फ़ुल-साइज़ बैनर | टैबलेट | FULL_BANNER |
| 728x90 | IAB लीडरबोर्ड | टैबलेट | LEADERBOARD |
जिस कंटेनर में आपको विज्ञापन दिखाना है उसका साइज़, बैनर के साइज़ के बराबर या उससे बड़ा होना चाहिए. पैडिंग जोड़ने से, कंटेनर का साइज़ कम हो जाता है. अगर कंटेनर में बैनर विज्ञापन फ़िट नहीं हो पाता है, तो विज्ञापन नहीं दिखाया जाता. साथ ही, यह चेतावनी लॉग की जाती है:
W/Ads: Not enough space to show ad. Needs 320x50 dp, but only has 288x495 dp.
लेआउट में AdManagerAdView जोड़ना
AdManagerAdView को प्रोग्राम के ज़रिए बनाने के बजाय, Activity या Fragment के लिए एक्सएमएल लेआउट में AdManagerAdView जोड़ें. आपको इसे उसी लेआउट में जोड़ना होगा जहां आपको विज्ञापन दिखाना है. यहां एक उदाहरण दिया गया है:
<com.google.android.gms.ads.admanager.AdManagerAdView
xmlns:ads="http://schemas.android.com/apk/res-auto"
android:id="@+id/banner_ad_view"
android:layout_width="wrap_content"
android:layout_height="wrap_content"
android:layout_centerHorizontal="true"
android:layout_alignParentBottom="true"
ads:adSize="BANNER"
ads:adUnitId="/21775744923/example/fixed-size-banner" />
यहां दिए गए ज़रूरी एट्रिब्यूट नोट करें:
ads:adSize: इसे उस विज्ञापन साइज़ पर सेट करें जिसका इस्तेमाल आपको करना है. अगर आपको कॉन्सटेंट से तय किए गए स्टैंडर्ड साइज़ का इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसके बजाय कस्टम साइज़ सेट किया जा सकता है. उदाहरण:ads:adSize="320x50".ads:adUnitId: इसे अपने ऐप्लिकेशन में मौजूद उस विज्ञापन यूनिट पर सेट करें जहां विज्ञापन दिखाने हैं. अगर अलग-अलग ऐक्टिविटी में बैनर विज्ञापन दिखाए जाते हैं, तो हर ऐक्टिविटी के लिए एक विज्ञापन यूनिट की ज़रूरत होगी.
विज्ञापन का कस्टम साइज़
अगर आपके पास Ad Manager में रिज़र्वेशन वाले ऐसे लाइन आइटम हैं जो कस्टम साइज़ को टारगेट करते हैं, तो
एक AdSize बनाया जा सकता है. इसकी चौड़ाई और ऊंचाई, आपके लाइन आइटम के साइज़ के मुताबिक होनी चाहिए.
Java
AdSize customAdSize = new AdSize(250, 250);
AdManagerAdView adView = new AdManagerAdView(this);
adView.setAdSizes(customAdSize);
Kotlin
val customAdSize = AdSize(250, 250)
val adView = AdManagerAdView(this)
adView.setAdSizes(customAdSize)
एक से ज़्यादा साइज़ के विज्ञापन
अगर आपको एक ही विज्ञापन दिखाने के अनुरोध में, एक से ज़्यादा साइज़ वाले लाइन आइटम को टारगेट करना है, तो AdManagerAdView की मदद से एक साथ कई साइज़ सेट किए जा सकते हैं.
Java
AdManagerAdView adView = new AdManagerAdView(this);
adView.setAdSizes(AdSize.BANNER, new AdSize(120, 20), new AdSize(250, 250));
Kotlin
val adView = AdManagerAdView(this)
adView.setAdSizes(AdSize.BANNER, AdSize(120, 20), AdSize(250, 250))
AdManagerAdView डिफ़ॉल्ट रूप से, पहले विज्ञापन साइज़ पर सेट होता है. विज्ञापन लोड होने के बाद, AdManagerAdView का साइज़, लोड किए गए विज्ञापन के साइज़ के मुताबिक बदल जाता है. आपका लेआउट, नए साइज़ के हिसाब से अपने-आप अडजस्ट होना चाहिए.
एक्सएमएल लेआउट फ़ाइल में, ads:adSizes एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करके भी एक से ज़्यादा साइज़ तय किए जा सकते हैं:
<com.google.android.gms.ads.admanager.AdManagerAdView
android:id="@+id/multiple_ad_sizes_view"
android:layout_width="wrap_parent"
android:layout_height="wrap_content"
android:layout_alignParentBottom="true"
android:layout_centerHorizontal="true"
ads:adSizes="BANNER,120x20,250x250"
ads:adUnitId="AD_UNIT_ID" />