खोज गैलरी के बारे में और जानना
Google, पेज पर मौजूद कॉन्टेंट को समझने के लिए स्ट्रक्चर्ड डेटा का इस्तेमाल करता है. आप हमें अपनी साइट की खास जानकारी देकर, पेज के कॉन्टेंट को समझने में हमारी मदद कर सकते हैं. इससे आपकी साइट ज़्यादा बेहतर नतीजों (रिच रिज़ल्ट) में दिख सकती है. अगर आप अभी शुरू कर रहे हैं, तो स्ट्रक्चर्ड डेटा के काम करने का तरीका समझाने वाले लेख पर जाएं.
सुविधाएं | फ़िल्टर वाला कॉलम | |
---|---|---|
टॉप स्टोरीज़ कैरसेल और ज़्यादा बेहतर नतीजे (रिच रिज़ल्ट) की सुविधाओं, जैसे कि मुख्य समाचार का टेक्स्ट और थंबनेल से बड़ी इमेज के साथ दिखने वाली खबरें, खेल या ब्लॉग लेख. शुरू करें |
![]() |
समाचार, खेल |
बुक ऐक्शन की सुविधा उपयोगकर्ताओं को ऐसी किताब खरीदने में मदद करती है जो उन्हें सीधे खोज के नतीजों से मिलती हैं. शुरू करें |
![]() |
मनोरंजन, शिक्षा और विज्ञान, ई-कॉमर्स |
ब्रेडक्रंब नेविगेशन की सुविधा जिसके ज़रिए साइट के क्रम में पेज की जगह दिखाई जाती है. शुरू करें |
![]() |
सामान्य |
कैरसेल ज़्यादा बेहतर नतीजे (रिच रिज़ल्ट), जो किसी एक साइट की, क्रम में बनी लिस्ट या गैलरी में दिखते हैं. यह सुविधा इनमें से किसी एक सुविधा के साथ जोड़ी जानी चाहिए: रेसिपी, कोर्स, रेस्टोरेंट, फ़िल्म. शुरू करें |
![]() |
खाना-पीना, समाचार, शिक्षा और विज्ञान, मनोरंजन, खेल |
सेवा देने वालों की खास सूची में दिखने वाले शिक्षा से जुड़े कोर्स. कोर्स में, कोर्स का शीर्षक, उसे मुहैया कराने वाली संस्था या कंपनी, और उसके बारे में थोड़ी जानकारी शामिल हो सकती है. शुरू करें |
![]() |
शिक्षा और विज्ञान |
आलोचक की समीक्षा आलोचक की समीक्षा, एक बड़े समीक्षा लेख से लिया गया स्निपेट है. इसे एक ही संपादक ने किसी प्रकाशक के लिए बनाया है, चुना है या इकट्ठा किया है. आलोचकों की समीक्षाएं किताबों, फ़िल्मों, और स्थानीय कारोबार के बारे में हो सकती हैं. शुरू करें |
![]() |
संगठन, शिक्षा और विज्ञान, मनोरंजन |
Google Dataset Search में दिखाई देने वाले बड़े डेटा सेट. शुरू करें |
![]() |
शिक्षा और विज्ञान |
नौकरी देने वाले संगठन का मूल्यांकन, जिसे कई उपयोगकर्ताओं से इकट्ठा किया जाता है. यह Google पर नौकरी खोजने के दौरान दिखाया जाता है. शुरू करें |
![]() |
नौकरी |
यह ज़्यादा बेहतर नतीजा (रिच रिज़ल्ट) है, जो इंटरैक्टिव है और आयोजित इवेंट की लिस्ट दिखाता है, जैसे कॉन्सर्ट या आर्ट फ़ेस्टिवल. लोग किसी खास समय और जगह पर इनमें शामिल हो सकते हैं. शुरू करें |
![]() |
मनोरंजन |
तथ्यों की जांच किसी भरोसेमंद साइट के मूल्यांकन का छोटा संस्करण, जिसका दावा दूसरे लोगों ने किया हो. शुरू करें |
![]() |
समाचार |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 'अक्सर पूछे जाने वाले सवाल' पेज पर किसी खास विषय से जुड़े सवाल और जवाब होते हैं. शुरू करें |
![]() |
ई-कॉमर्स, संगठन |
घर में की जा सकने वाली गतिविधियां यह एक इंटरैक्टिव और ज़्यादा बेहतर नतीजा (रिच रिज़ल्ट) है, जहां लोग ऐसी ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में पता कर सकते हैं जिन्हें वे घर से कर सकते हैं. शुरू करें |
![]() |
शिक्षा और विज्ञान, संगठन |
कैसे करें 'कैसे करें' सुविधा की मदद से उपयोगकर्ताओं को वीडियो, इमेज, और टेक्स्ट का इस्तेमाल करके, कोई काम पूरा करने के तरीके के बारे में बताया जाता है. शुरू करें |
![]() |
शिक्षा और विज्ञान, संगठन |
इमेज लाइसेंस Google Images में, लाइसेंसेबल बैज से लोगों को पता चलता है कि इमेज के लिए लाइसेंस की जानकारी उपलब्ध है. साथ ही, इमेज व्यूअर में लाइसेंस का लिंक भी होता है. इस लिंक में इमेज को इस्तेमाल करने से जुड़ी ज़्यादा जानकारी होती है. शुरू करें | ![]() |
|
यह ज़्यादा बेहतर नतीजा (रिच रिज़ल्ट) है, जो इंटरैक्टिव है और नौकरी चाहने वालों को नौकरी खोजने में मदद करता है. Google पर नौकरी खोजने की सुविधा में आपका लोगो, समीक्षाएं, रेटिंग, और नौकरी की जानकारी दिखाई जा सकती है. शुरू करें |
![]() |
नौकरी |
नौकरी की ट्रेनिंग (बीटा) यह एक इंटरैक्टिव और ज़्यादा बेहतर नतीजा (रिच रिज़ल्ट) है. यह नौकरी ढूंढने वालों और नौकरी करने में दिलचस्पी रखने वाले छात्र/छात्राओं को नौकरी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम खोजने में मदद करता है. शुरू करें | ![]() |
नौकरियां, शिक्षा और विज्ञान |
स्थानीय कारोबार 'Google नॉलेज ग्राफ़' में दिखने वाली कारोबार की जानकारी में, कारोबार के खुले होने का समय, रेटिंग, निर्देश, और अपॉइंटमेंट बुक करने या सामान का ऑर्डर देने की कार्रवाइयां शामिल की जाती हैं. शुरू करें |
![]() |
संगठन |
खोज के नतीजों और 'Google नॉलेज ग्राफ़' में आपके संगठन का लोगो. शुरू करें |
![]() |
संगठन, नौकरियां |
फ़िल्म के कैरसेल की मदद से उपयोगकर्ताओं को Google Search पर फ़िल्मों की सूची खोजने में मदद मिलती है (उदाहरण के लिए, "2019 की सबसे अच्छी फ़िल्में"). आप फ़िल्मों के बारे में जानकारी दे सकते हैं, जैसे कि हर फ़िल्म का नाम, निर्देशक की जानकारी, और तस्वीरें. शुरू करें |
![]() |
मनोरंजन |
अनुमानित सैलरी सैलरी के अनुमान की जानकारी, जैसे कि अलग-अलग तरह की नौकरियों के लिए सैलरी की सीमा और जगहों के मुताबिक औसत सैलरी, जो Google पर नौकरी की खोज के दौरान दिखती हैं. शुरू करें |
![]() |
नौकरी |
पॉडकास्ट अपने पॉडकास्ट को, चलाए जा सकने वाले लिंक के साथ Google Search में दिखाने के लिए, उसे चालू करें. आप पॉडकास्ट को Google Podcasts के अन्य प्लैटफ़ॉर्म, जैसे कि Google Podcasts ऐप्लिकेशन, Google Assistant वगैरह में भी दिखा सकते हैं. शुरू करें |
![]() |
मनोरंजन, खबरें |
किसी प्रॉडक्ट की जानकारी में, प्रॉडक्ट की कीमत, वह खरीदारी के लिए उपलब्ध है या नहीं, और उसकी समीक्षा रेटिंग जैसी जानकारी शामिल होती है. शुरू करें |
![]() |
ई-कॉमर्स |
सवाल और जवाब सवाल-जवाब वाले पेज, वे वेब पेज होते हैं जिनका डेटा सवाल और जवाब के फ़ॉर्मैट में होता है. इस फ़ॉर्मैट में किसी सवाल के बाद उसके जवाब लिखे जाते हैं. शुरू करें |
![]() |
|
एक अलग ज़्यादा बेहतर नतीजे (रिच रिज़ल्ट) के रूप में या किसी होस्ट कैरसेल के हिस्से के रूप में दिखने वाली रेसिपी. शुरू करें |
![]() |
खाना-पीना |
समीक्षा स्निपेट यह किसी समीक्षा या समीक्षा करने वाली किसी वेबसाइट की दी हुई रेटिंग का एक छोटा हिस्सा होता है. आम तौर पर, यह समीक्षा करने वाले कई लोगों की मिली-जुली रेटिंग के स्कोर का औसत होता है. समीक्षा स्निपेट इन चीज़ों के बारे में हो सकता है किताब, रेसिपी, फ़िल्म, प्रॉडक्ट, सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन, और स्थानीय कारोबार. शुरू करें |
![]() |
संगठन, ई-कॉमर्स, खाना-पीना, मनोरंजन |
साइटलिंक के लिए खोज बॉक्स यह एक तरह का खोज बॉक्स होता है. जब आपकी वेबसाइट खोज के नतीजों के तौर पर दिखती है, तो उसके साथ खोज बॉक्स भी दिखाई देता है. शुरू करें |
![]() |
|
सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन (बीटा) सॉफ़्टवेयर ऐप्लिकेशन के बारे में जानकारी जिसमें रेटिंग की जानकारी, ऐप्लिकेशन का ब्यौरा, और ऐप्लिकेशन का लिंक शामिल होता है. शुरू करें |
![]() |
|
लिखाई को बोली में बदलने की सुविधा (टीटीएस) का इस्तेमाल करके, सर्च इंजन और दूसरे ऐप्लिकेशन को Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस पर पढ़कर सुनाने की अनुमति दें. शुरू करें |
![]() |
समाचार |
सदस्यता और paywall किया गया कॉन्टेंट अपनी साइट पर paywall किए गए कॉन्टेंट के बारे में बताएं, ताकि Google को paywall किए गए कॉन्टेंट और क्लोकिंग के इस्तेमाल में अंतर करने में मदद मिले. क्लोकिंग हमारे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती है. शुरू करें |
![]() |
समाचार |
खोज के नतीजों में वीडियो की जानकारी के साथ, वीडियो चलाने के विकल्प वीडियो सेगमेंट की जानकारी, और लाइव स्ट्रीम कॉन्टेंट. शुरू करें |
![]() |
खाने-पीने, समाचार, शिक्षा और विज्ञान, खेल |