Google Search में एग्रीगेटर यूनिट की सुविधा
यूरोपियन इकनॉमिक एरिया (ईईए) के देशों में रहने वाले जो लोग "मेरे आस-पास के होटल" जैसी क्वेरी खोजते हैं उन्हें खोज के नतीजों में शामिल सुविधाओं में बदलाव दिख सकता है. इन सुविधाओं में एग्रीगेटर यूनिट और सप्लायर यूनिट शामिल हैं. इस पेज पर बताया गया है कि एग्रीगेटर यूनिट कैसे काम करती है. साथ ही, यह बताया गया है कि ईईए में लोगों को सेवा देने वाले कारोबार, एग्रीगेटर यूनिट में कैसे दिलचस्पी दिखा सकते हैं.
एग्रीगेटर यूनिट की सुविधा के काम करने का तरीका
एग्रीगेटर यूनिट एक से ज़्यादा कंपनियों की सेवाओं की जानकारी दिखाने की सुविधा है. इसे वर्टिकल सर्च सर्विस (वीएसएस) के लिए डिज़ाइन किया गया है. इनमें ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी (ओटीए), कंपैरिज़न शॉपिंग सर्विस, मेटासर्च इंजन, और डायरेक्ट्री शामिल हैं. एग्रीगेटर यूनिट से लोगों को होटलों, फ़्लाइट, लंबी दूरी की ट्रेनों, और प्रॉडक्ट से जुड़ी क्वेरी के लिए एग्रीगेटर से मिले नतीजे ज़्यादा आसानी से देखने की सुविधा मिलती है.
इस यूनिट में, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले एग्रीगेटर, लोगों की क्वेरी के हिसाब से नतीजे दिखाते हैं. सबसे अच्छी रैंकिंग वाली कंपनी के नतीजे डिफ़ॉल्ट रूप से बड़े करके दिखाए जाते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति "पेरिस में होटल" खोजता है, तो उसे ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली कंपनी से, टॉप रैंक वाले होटलों की सूची दिख सकती है. इसमें होटल की फ़ोटो, किराये की जानकारी या स्टार रेटिंग शामिल हो सकती है. यूनिक के किसी भी हिस्से को क्लिक करने पर, उस व्यक्ति को सीधे एग्रीगेटर की वेबसाइट पर ले जाया जाता है.
अगर अन्य एग्रीगेटर उपलब्ध हैं, तो लोगों के पास अन्य एग्रीगेटर की सूची में से किसी दूसरे एग्रीगेटर को चुनने की सुविधा होती है. किसी दूसरे एग्रीगेटर को चुनने पर, नए एग्रीगेटर के नतीजों वाली यूनिट को बड़ा करके दिखाया जाता है. हालांकि, लोगों को एक बार में सिर्फ़ एक एग्रीगेटर यूनिट दिखेगी.
सुविधा की उपलब्धता
एग्रीगेटर यूनिट, ईईए में रहने वाले लोगों के लिए उपलब्ध है. यह यूनिट होटलों, फ़्लाइट, लंबी दूरी की ट्रेनों या बसों, प्रॉडक्ट, और स्थानीय कारोबारों से जुड़ी क्वेरी के लिए उपलब्ध है.
ज़रूरी शर्तें
एग्रीगेटर यूनिट में कारोबारों को तब दिखाया जा सकता है, जब उन्हें वर्टिकल सर्च सर्विस (वीएसएस) के तौर पर मंज़ूरी मिल गई हो, वे ज़रूरी डेटा उपलब्ध कराते हों, और वे इसमें शामिल होने के लिए तय किए गए क्वालिटी स्टैंडर्ड पूरा करते हों:
-
दिलचस्पी दिखाना: अगर आपका कारोबार ईईए में रहने वाले लोगों को सेवा देता है और आपको एग्रीगेटर यूनिट में हिस्सा लेने में दिलचस्पी दिखानी है, तो ज़रूरी फ़ॉर्म भरें:
- सड़क परिवहन, फ़्लाइट, होटल, और स्थानीय कारोबार से जुड़ी क्वेरी के लिए, Google Search में एग्रीगेटर की सुविधाओं वाला फ़ॉर्म भरें.
- प्रॉडक्ट से जुड़ी क्वेरी के लिए, कंपैरिज़न शॉपिंग सर्विस के लिए संपर्क करने का फ़ॉर्म इस्तेमाल करके हमसे संपर्क करें.
- काम का कॉन्टेंट होना: एग्रीगेटर यूनिट सिर्फ़ कुछ क्वेरी के जवाब में दिखेगी. उदाहरण के लिए, होटलों, फ़्लाइट, सड़क परिवहन, और स्थानीय कारोबारों के लिए. इसलिए, कारोबारों के पास इस तरह की क्वेरी के लिए काम का कॉन्टेंट होना चाहिए, ताकि उन्हें एग्रीगेटर यूनिट में दिखाया जा सके.
-
डेटा उपलब्ध कराना: ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले जिन एग्रीगेटर को इस सुविधा में शामिल होना है उन्हें यूनिट में अपने-आप जानकारी भरे जाने के लिए डेटा उपलब्ध कराना होगा. इसके बाद ही फ़्लाइट या लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों जैसी क्वेरी के लिए यूनिट दिखाई जा सकेगी. डेटा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें डायरेक्ट डेटा फ़ीड इंटिग्रेशन या रीयल-टाइम एपीआई इस्तेमाल करने होंगे. एग्रीगेटर यूनिट के लिए ज़रूरी डेटा के बारे में जानकारी पाने के लिए, लागू होने वाली गाइड देखें:
- होटल से जुड़ी क्वेरी के लिए, ठहरने की लोकप्रिय जगह का फ़ीड दस्तावेज़ देखें.
- सड़क परिवहन से जुड़ी क्वेरी के लिए, परिवहन की सुविधाओं वाला एपीआई दस्तावेज़ देखें.
- फ़्लाइट से जुड़ी क्वेरी के लिए, पार्टनर स्टैंडर्ड लाइव एपीआई से जुड़ा दस्तावेज़ देखें.
- प्रॉडक्ट से जुड़ी क्वेरी के लिए, Google के सभी प्लैटफ़ॉर्म पर प्रॉडक्ट पेजों को दिखाना शुरू करने का तरीका जानें.
- स्थानीय कारोबार से जुड़ी क्वेरी के लिए, स्थानीय लोकप्रिय जगह का फ़ीड दस्तावेज़ देखें.
- Google Search पर कॉन्टेंट से जुड़ी नीतियों का पालन करना: एग्रीगेटर यूनिट में मौजूद सारा कॉन्टेंट, Google Search पर कॉन्टेंट से जुड़ी नीतियों के मुताबिक होना चाहिए.
एग्रीगेटर यूनिट के लिए सबसे सही तरीके
यह यूनिट इस तरह डिज़ाइन की गई है कि जब भी किसी क्वेरी के लिए यूनिट मददगार हो, तब लोग आसानी से एग्रीगेटर से जुड़ सकें. फ़्लाइट और परिवहन से जुड़ी क्वेरी के लिए, रीयल-टाइम एपीआई की मदद से यूनिट में अपने-आप जानकारी भरी जाती है. ठहरने की सुविधा देने वाले और स्थानीय कारोबार से जुड़ी क्वेरी के लिए, यूनिट में डेटा फ़ीड इंटिग्रेशन से सीधे तौर पर जानकारी भरी जाती है. खोज नतीजे पाने की हमारी सभी सुविधाओं की तरह ही, हम इस यूनिट में भी लोगों की क्वेरी के लिए सबसे काम की जानकारी दिखाते हैं. Search की क्वालिटी के बारे में हमारे नज़रिए को समझने के लिए, Search के नतीजों की क्वालिटी को रेटिंग देने वाले लोगों के लिए बने दिशा-निर्देश देखें. इनके बारे में हमारे ब्लॉग में बताया गया है.
लोगों को सबसे अच्छा अनुभव देने के लिए, हमारा सुझाव है कि आप इस सुविधा के लिए, यहां दिए गए सबसे सही तरीके अपनाएं:
-
इकाई की ज़्यादा जानकारी शामिल करें: जहां उपलब्ध हो वहां ज़्यादा जानकारी वाले एट्रिब्यूट देने से, लोगों को विकल्पों का बेहतर तरीके से आकलन करने में मदद मिलती है. अपने कारोबार के टाइप के हिसाब से, ये चीज़ें शामिल करें:
- इकाई की इमेज
- पूरी जानकारी और खास बातें
- पुष्टि की गई उपयोगकर्ता रेटिंग और समीक्षाओं की संख्या
- खास कैटगरी (उदाहरण के लिए, सिर्फ़ सामान्य "होटल" के बजाय "बुटीक होटल" या "इको-रिज़ॉर्ट")
- मुख्य सुविधाएं, विशेषताएं, और कारोबार के खुले होने का समय
- सटीक टाइटल इस्तेमाल करें: टाइटल केस में फ़ॉर्मैट किए गए, तथ्यों पर आधारित और ज़्यादा जानकारी देने वाले टाइटल, लोगों के लिए पढ़ने में आसान होते हैं. हमारा सुझाव है कि इकाई के नामों में सिर्फ़ बड़े अक्षरों, बहुत ज़्यादा विराम चिह्नों, इमोजी या प्रमोशन वाले टेक्स्ट (जैसे, "शानदार डील" या "मुफ़्त शिपिंग") का इस्तेमाल न करें.
- अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें/तस्वीरों का संग्रह उपलब्ध कराएं: साफ़ और ओरिजनल फ़ोटो से, लोगों को जगह या सेवा के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है. प्रॉडक्ट को सबसे अच्छी तरह दिखाने के लिए, साफ़ बैकग्राउंड वाली इमेज इस्तेमाल करें. इनमें वॉटरमार्क या प्रमोशन ओवरले बैज नहीं होने चाहिए. जहां तक हो सके, हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली फ़ोटो उपलब्ध कराएं.
- कीमत और उपलब्धता की जानकारी अप-टू-डेट रखें: सटीक डेटा से, लोगों को खराब अनुभव से बचाया जा सकता है. पक्का करें कि फ़ीड में मौजूद कीमतों और उपलब्धता की जानकारी, लैंडिंग पेज पर मौजूद जानकारी से ज़्यादा से ज़्यादा मेल खाती हों. साथ ही, 'समयसीमा खत्म हो चुकी है' या 'स्टॉक में नहीं है' वाली लिस्टिंग हटाने के लिए, फ़ीड को समय-समय पर रीफ़्रेश करें.
- अपनी साइट की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखें: Search Console की मदद से, Search पर अपनी साइट की परफ़ॉर्मेंस पर नज़र रखें.