किन प्रोजेक्ट को व्यावसायिक के तौर पर रजिस्टर करना ज़रूरी है?
अगर आप किसी निजी कंपनी में काम करते हैं और Earth Engine का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको पैसे चुकाकर ली जाने वाली (व्यावसायिक) सदस्यता लेनी होगी. हालांकि, अगर आपने पहले से ही सदस्यता ले रखी है, तो आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है.
अगर आप किसी स्टार्टअप में काम करते हैं, तो Google for Startups Cloud प्रोग्राम के तहत, फ़ंड पाने वाले स्टार्टअप को कई सुविधाएं मिलती हैं. जैसे, इंडस्ट्री के एक्सपर्ट और खास तौर पर असाइन किए गए मेंटर से सलाह और मदद पाना, प्रॉडक्ट और तकनीकी सहायता पाना, और पहले दो सालों के लिए Cloud के खर्च को कवर करने की सुविधा (हर साल 1,00,000 डॉलर तक). और भी बहुत कुछ. आवेदन करने के लिए, Google for Startups Cloud Program पेज पर जाएं. (अगर आपने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया है और आपने ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं की हैं, तो Earth Engine की टीम आपकी मदद कर सकती है.)
सरकारी कर्मचारी या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले ऐसे उपयोगकर्ता जो Earth Engine का इस्तेमाल, काम से जुड़े मकसद के लिए कर रहे हैं उन्हें भी पैसे चुकाकर ली जाने वाली Earth Engine की सदस्यता लेनी होगी.
गैर-लाभकारी और शैक्षणिक संगठनों के उपयोगकर्ता, Earth Engine का इस्तेमाल बिना किसी शुल्क के कर पाएंगे. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ़ ऐसे रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलेगी जो व्यावसायिक मकसद से नहीं किए जा रहे हैं. इसके अलावा, कुछ सरकारी उपयोगकर्ता खास मामलों में Earth Engine का इस्तेमाल बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं.
हमने Earth Engine की वेबसाइट पर नई जानकारी जोड़ी है. इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि क्या आप रिसर्च और गैर-व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं या आपको पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता लेनी होगी. अगर आप इनमें से किसी कैटगरी में आते हैं, जैसे कि गैर-लाभकारी संगठन, शैक्षणिक संगठन, यहां बताए गए सरकारी उपयोगकर्ता या रिसर्च और गैर-व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले अन्य उपयोगकर्ता, तो आपको अभी कुछ करने की ज़रूरत नहीं है. इसके अलावा, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपयोगकर्ताओं को Earth Engine का इस्तेमाल, निजी खाते से नहीं बल्कि किसी संस्थान के Google खाते से करना होगा.
मुझे पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता कब लेनी चाहिए?
गैर-व्यावसायिक सेवा का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर करने के लिए, कोई आधिकारिक "ग्रेस पीरियड" नहीं है. साथ ही, हमारे पास यह अधिकार सुरक्षित है कि हम गलत तरीके से कैटगरी में शामिल किए गए प्रोजेक्ट के लिए, ऐक्सेस को बंद कर दें. हालांकि, हम समझते हैं कि इसमें कुछ समय लग सकता है. इसलिए, हम आपकी पूरी मदद करना चाहते हैं.
अगर किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर व्यावसायिक काम किया जा रहा है जिसे गैर-व्यावसायिक के तौर पर रजिस्टर किया गया है, तो आपको जितनी जल्दी हो सके पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता लेनी चाहिए.
मैं अपने मुफ़्त खाते को पैसे चुकाकर ली जाने वाली व्यावसायिक सदस्यता में कैसे बदलूं?
आपके पास Cloud का नया प्रोजेक्ट बनाने और उसे व्यावसायिक के तौर पर रजिस्टर करने का विकल्प है. इसके बाद, अपने वर्कलोड को उस प्रोजेक्ट के साथ चलाने के लिए स्विच करें.
अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे गैर-व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए रजिस्टर किया गया है, तो उसे Cloud Console के Earth Engine कॉन्फ़िगरेशन पेज पर जाकर, व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए रजिस्टर किया जा सकता है. ऐसा करने से पहले, पक्का करें कि आपने कोई बिलिंग खाता कॉन्फ़िगर किया हो या आपके पास उसे मैनेज करने की ज़रूरी अनुमतियां हों. व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए, Earth Engine का कोई प्लान होना ज़रूरी है. इसे रजिस्ट्रेशन पेज पर चुना जाएगा और आपके बिलिंग खाते से जोड़ा जाएगा.
सहायता पाना
ज़्यादा मदद पाने के लिए, Earth Engine की सहायता टीम से संपर्क करें .