Google Slides को बेहतर बनाएं

Google Apps Script की मदद से, Slides की सेवा का इस्तेमाल करके, प्रोग्राम के ज़रिए Slides में प्रज़ेंटेशन बनाए और उनमें बदलाव किए जा सकते हैं . Slides में कस्टम मेन्यू, डायलॉग, और साइडबार जोड़ने के लिए, Apps Script का इस्तेमाल करें. Slides को अन्य Google सेवाओं जैसे Google Calendar, Google Drive, और Gmail के साथ भी इंटिग्रेट किया जा सकता है.

Apps Script में Slides के साथ काम करने के लिए, Slides सेवा का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है. अगर आपको Google Slides API को सीधे तौर पर कॉल करना है, तो Slides की बेहतर सेवा भी चालू करें.

शुरू करें

Apps Script में एक इन-बिल्ट सेवा शामिल है. इसकी मदद से, प्रोग्राम के ज़रिए Slides में प्रज़ेंटेशन बनाए, पढ़े, और उनमें बदलाव किए जा सकते हैं. Apps Script, Slides के साथ दो तरीकों से इंटरैक्ट कर सकता है:

  1. कोई भी स्क्रिप्ट, नया प्रज़ेंटेशन बना सकती है या मौजूदा प्रज़ेंटेशन को ऐक्सेस कर सकती है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि उपयोगकर्ता के पास उस प्रज़ेंटेशन को ऐक्सेस करने की ज़रूरी अनुमतियां हों.
  2. किसी स्क्रिप्ट को प्रज़ेंटेशन से जोड़ा जा सकता है. इससे स्क्रिप्ट को Slides के यूज़र इंटरफ़ेस को सीधे तौर पर ऐक्सेस करने की अनुमति मिलती है. किसी स्क्रिप्ट को प्रज़ेंटेशन से जोड़ने के लिए, Slides में एक्सटेंशन > Apps Script को चुनें.

कस्टम मेन्यू और यूज़र इंटरफ़ेस

कस्टम मेन्यू, डायलॉग बॉक्स, और साइडबार जोड़कर, Slides को अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं. मेन्यू बनाने की बुनियादी जानकारी पाने के लिए, मेन्यू से जुड़ी गाइड देखें. डायलॉग के कॉन्टेंट को पसंद के मुताबिक बनाने के बारे में जानने के लिए, एचटीएमएल सेवा से जुड़ी गाइड देखें.

अगर आपको Google Workspace ऐड-ऑन के तौर पर, अपना कस्टम इंटरफ़ेस पब्लिश करना है, तो Slides एडिटर के स्टाइल और लेआउट के मुताबिक, स्टाइल गाइड का पालन करें.

Slides के लिए Google Workspace ऐड-ऑन

Google Workspace ऐड-ऑन, Apps Script के ऐसे प्रोजेक्ट होते हैं जिन्हें खास तौर पर पैकेज किया जाता है. ये Slides में चलते हैं और इन्हें Google Slides के ऐड-ऑन स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है. अगर आपने Slides के लिए कोई स्क्रिप्ट बनाई है और उसे दुनिया भर के लोगों के साथ शेयर करना है, तो Apps Script की मदद से, अपनी स्क्रिप्ट को ऐड-ऑन के तौर पर पब्लिश किया जा सकता है. इससे अन्य उपयोगकर्ता, उसे ऐड-ऑन स्टोर से इंस्टॉल कर सकते हैं.

Slides के ऐड-ऑन के उदाहरण देखने के लिए, अनुवाद करने वाले ऐड-ऑन का सैंपल या प्रोग्रेस बार वाले ऐड-ऑन का सैंपल देखें.