खाते और उपयोगकर्ता

खाता और उपयोगकर्ता पेज, कॉन्फ़िगरेशन टैब में मौजूद होता है. इसमें Partner Portal खाते और उसे ऐक्सेस करने वाले उपयोगकर्ताओं को मैनेज करने के लिए, ग्लोबल सेटिंग शामिल होती हैं.

खाता

"खाता" टैब में जाकर, आपको अपना पार्टनर आईडी (इसे एग्रीगेटर आईडी भी कहा जाता है) दिखेगा. यह आईडी आपको इंटिग्रेशन शुरू करते समय असाइन किया गया था. खाते के ऑन-बोर्डिंग की स्थिति भी देखी जा सकती है.

खाते का नाम

आपको अपने खाते का नाम दिखेगा. यह आपके ब्रैंड का डिफ़ॉल्ट नाम भी होता है.

इंटिग्रेशन का स्टेटस

यहां इंटिग्रेशन की स्थिति (चालू है / बंद है) दिखती है. अगर Actions Center के मॉनिटरिंग सिस्टम को मिली समस्याओं की वजह से, आपका इंटिग्रेशन अपने-आप बंद हो गया है, तो समस्या ठीक करने के बाद, इंटिग्रेशन को फिर से चालू किया जा सकता है. इसके लिए, टॉगल स्विच का इस्तेमाल करें. एडमिन और एडिटर की भूमिका वाले उपयोगकर्ता, इंटिग्रेशन को फिर से चालू कर सकते हैं. इस बटन पर क्लिक करने के बाद, इंटिग्रेशन को फिर से चालू होने में कुछ मिनट लग सकते हैं.

उपयोगकर्ता

Partner Portal के चार तरह के उपयोगकर्ता होते हैं: रीड-ओनली, एडमिन, एडिटर, और टेस्टर

  • रीड-ओनली: सिर्फ़ खाते का डेटा और कारोबारी या कंपनियां पढ़ सकते हैं
  • एडिटर: खाते के डेटा (एसएसएच कुंजियों को छोड़कर) और कारोबारियों या कंपनियों को पढ़ सकता है और उनमें बदलाव कर सकता है
  • एडमिन: खाते के डेटा और कारोबारियों या कंपनियों को पढ़ और उनमें बदलाव कर सकता है. साथ ही, खाते के उपयोगकर्ताओं को मैनेज कर सकता है
  • टेस्टर: इंटिग्रेशन को लॉन्च करने से पहले उसकी जांच कर सकता है (सिर्फ़ खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाले पार्टनर के लिए)

नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ना

किसी उपयोगकर्ता को Partner Portal में जोड़ने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  • Partner Portal पर जाएं और 'खाता और उपयोगकर्ता' सेक्शन पर जाएं

खाता और उपयोगकर्ता

  • 'उपयोगकर्ता' टैब पर जाएं और '+ उपयोगकर्ता जोड़ें' पर क्लिक करें

उपयोगकर्ता टैब

  • यहां उपयोगकर्ता का नाम, ईमेल पता, भूमिका, और ईमेल पाने वाले लोगों की सूची की सदस्यता की जानकारी भरें. इसके बाद, सबमिट करें पर क्लिक करें

उपयोगकर्ता जोड़ें

Partner Portal के सभी उपयोगकर्ताओं को Google खातों का इस्तेमाल करना होगा. अगर Gmail का इस्तेमाल किया जाता है या अगर आपका संगठन G Suite का इस्तेमाल करता है, तो आपका ईमेल पता पहले से ही एक Google खाता है. Google खाता बनाने के लिए, अपना Google खाता बनाएं लेख पढ़ें.