कमाई करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

इस सेक्शन में, Playables के ज़रिए कमाई करने के बारे में बताया गया है.

1 गेम में कमाई करने की सुविधा

  • गेम में, प्लैटफ़ॉर्म से बाहर की सेवाओं का इस्तेमाल करके कमाई करने की सुविधा शामिल नहीं होनी चाहिए. फ़िलहाल, YouTube Playables के लिए, YouTube से बाहर के प्लैटफ़ॉर्म की सेवाओं का इस्तेमाल करके कमाई करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.
  • गेम में ऐसे इनाम या आइटम नहीं दिए जाने चाहिए जिनकी असल दुनिया में मॉनेटरी वैल्यू हो. जैसे, नकद पेआउट या क्रिप्टो करंसी. इनाम और आइटम सिर्फ़ गेम में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इन्हें दूसरे उपयोगकर्ताओं को ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता. इसके अलावा, इन्हें सेकंडरी मार्केट में बेचा या खरीदा नहीं जा सकता.

2 इन-गेम ऐडवर्टाइज़िंग

2.1 इनाम वाले विज्ञापन

  • इनाम वाले विज्ञापनों के लिए, उपयोगकर्ताओं को ऑप्ट-इन करने का विकल्प ज़रूर दिया जाना चाहिए. उपयोगकर्ता को इनाम पाने के लिए, विज्ञापन देखने का विकल्प साफ़ तौर पर और पहले से चुनना चाहिए. जैसे, साफ़ तौर पर लेबल किए गए बटन को चुनकर. इनाम वाले विज्ञापन अपने-आप लॉन्च नहीं होने चाहिए.
  • गेम में उपयोगकर्ता को विज्ञापन पर क्लिक करने के लिए बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए या मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
  • गेम को तब तक स्टैंडर्ड गेमप्ले की प्रोग्रेस को नहीं रोकना चाहिए या ब्लॉक नहीं करना चाहिए, जब तक इनाम वाला विज्ञापन न देख लिया जाए. उपयोगकर्ता के पास इनाम वाला विज्ञापन देखे बिना, गेम खेलना जारी रखने का विकल्प हमेशा होना चाहिए.

2.2 अचानक दिखने वाले (इंटरस्टीशियल) विज्ञापन

  • इंटरस्टीशियल विज्ञापनों को सिर्फ़ दो अलग-अलग कॉन्टेंट स्क्रीन के बीच नैचुरल ट्रांज़िशन पॉइंट पर दिखाया जाना चाहिए. जैसे, कोई लेवल पूरा होने के बाद या गेम खत्म होने के बाद. इंटरस्टीशियल विज्ञापनों को अचानक नहीं दिखाया जाना चाहिए. जैसे, एक ही कॉन्टेंट दिखाने वाली दो स्क्रीन के बीच में.
  • इंटरस्टीशियल विज्ञापनों को गेमप्ले के दौरान या जब उपयोगकर्ता गेम के साथ इंटरैक्ट कर रहा हो, तब नहीं दिखाया जाना चाहिए.

3 इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी

  • गेम में, प्लैटफ़ॉर्म से बाहर की सेवाओं का इस्तेमाल करके, किसी भी तरह की इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की सुविधा नहीं दी जानी चाहिए. फ़िलहाल, YouTube Playables में किसी अन्य प्लैटफ़ॉर्म की सेवाओं का इस्तेमाल करके, इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी नहीं की जा सकती.

4 विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छा कॉन्टेंट