टेनसी SB2262 (2026): छोटे कारोबार के मालिकों के लिए Google Search से सूचनाएं पाने का तरीका

टेनसी के SB 2262 (2026) कानून के तहत, टेनसी में मौजूद कुछ छोटे कारोबारों को यह अधिकार दिया जाता है कि अगर उनकी डिजिटल लिस्टिंग या ग्राहक की समीक्षाओं को ऑनलाइन सर्च इंजन से हटा दिया जाता है या उन पर पाबंदी लगा दी जाती है, तो उन्हें इसकी सूचना दी जाए. यह पक्का करने के लिए कि आपको Google Search से ये सूचनाएं मिलें, यह तरीका अपनाएं:

Search Console में अपनी वेबसाइट की पुष्टि करना

साइट पर कोई ज़रूरी इवेंट होने पर Search Console, वेबसाइट के मालिकों को मैसेज भेजता है. Search Console में अपनी वेबसाइट की पुष्टि करने के बाद, आपको Search Console से सूचनाएं अपने-आप मिलेंगी. इनमें ये सूचनाएं शामिल हैं:

  • स्पैम और नीति के उल्लंघन: अगर आपकी साइट, स्पैम की रोकथाम के लिए बनी Google की नीतियों और अन्य नीतियों का उल्लंघन करती है, तो इसकी सूचना पाएं.
  • कानूनी वजहों से कॉन्टेंट हटाना: अगर स्थानीय कानूनी शर्तों का पालन न करने की वजह से कॉन्टेंट हटाया गया है, तो सूचनाएं पाएं.
  • सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं: अपनी साइट पर मौजूद मैलवेयर या हैक किए गए कॉन्टेंट के बारे में सूचना पाएं.
Search Console का इस्तेमाल शुरू करें

Google Search पर, अन्य छोटे कारोबारों की लिस्टिंग पर दावा करना और उन्हें मैनेज करना

अगर Google Search में आपकी छोटे कारोबार की वेबसाइट या ग्राहक की समीक्षाएं अन्य तरीकों से दिखती हैं (उदाहरण के लिए, Google Maps पर कारोबार की प्रोफ़ाइल की लिस्टिंग या Google Shopping पर प्रॉडक्ट लिस्टिंग), तो इन टूल में अपने कारोबार पर दावा करें या उसकी पुष्टि करें. इससे आपको सूचना मिलेगी कि क्या ये सेवाएं आपके कारोबार की जानकारी को हटाती हैं या उस पर पाबंदी लगाती हैं: