Method: accounts.locations.create

यह एपीआई, कारोबार की एक नई जगह बनाता है. इसका मालिकाना हक, लॉग इन किए हुए उपयोगकर्ता के पास होगा.

एचटीटीपी अनुरोध

POST https://mybusinessbusinessinformation.googleapis.com/v1alpha/{parent=accounts/*}/locations

यह यूआरएल, gRPC ट्रांसकोडिंग सिंटैक्स का इस्तेमाल करता है.

पाथ पैरामीटर

पैरामीटर
parent

string

ज़रूरी है. उस खाते का नाम जिसमें यह जगह बनानी है.

क्वेरी पैरामीटर

पैरामीटर
validateOnly

boolean

ज़रूरी नहीं. अगर इसकी वैल्यू true है, तो जगह की जानकारी बनाए बिना ही अनुरोध की पुष्टि की जाती है.

requestId

string

ज़रूरी नहीं. सर्वर के लिए एक यूनीक अनुरोध आईडी, ताकि डुप्लीकेट अनुरोधों का पता लगाया जा सके. हमारा सुझाव है कि आप यूयूआईडी का इस्तेमाल करें. ज़्यादा से ज़्यादा 50 वर्ण इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

अनुरोध का मुख्य भाग

अनुरोध के मुख्य भाग में Location का उदाहरण है.

जवाब का मुख्य भाग

कामयाब रहने पर, जवाब के मुख्य हिस्से में Location का नया इंस्टेंस शामिल किया जाता है.

अनुमति पाने के लिंक

नीचे दिए गए OAuth अनुमति की ज़रूरत हाेती है:

  • https://www.googleapis.com/auth/business.manage

ज़्यादा जानकारी के लिए, OAuth 2.0 Overview देखें.