A. यह उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने Google Maps Platform की सेवाएं पाने के लिए, Cloud बिलिंग खाता चालू किया है. भले ही, वे सेवाओं का इस्तेमाल मुफ़्त में कर रहे हों या पैसे देकर. ये शर्तें, Google Maps Platform की सेवा से जुड़ी खास शर्तों के सेक्शन 5 (Pre-GA ऑफ़र की शर्तें) के तहत जारी की गई हैं. Google और आप, इन शर्तों से सहमत हैं. Google Earth में एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध सुविधाओं पर ये शर्तें लागू होती हैं.
1.1 बदलाव. Google, स्टैंडर्ड, प्रोफ़ेशनल, और प्रोफ़ेशनल ऐडवांस्ड प्लान में एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध किसी सुविधा को बिना सूचना दिए कभी भी बदल सकता है, बंद कर सकता है या निलंबित कर सकता है. ऐसा हो सकता है कि एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध सुविधाएं, सामान्य रूप से उपलब्ध सुविधाओं के साथ काम न करें.
1.2 शुल्क. एक्सपेरिमेंटल फ़ेज़ के दौरान, प्रोफ़ेशनल और प्रोफ़ेशनल ऐडवांस्ड प्लान की सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इन सेवाओं के लिए शुल्क लेना शुरू करने से 30 दिन पहले, Google आपको लिखित में इसकी सूचना देगा.
1.3 Google Earth में Gemini की सुविधाएं. इनमें 'Google Earth से पूछें' सुविधा भी शामिल है. इस सुविधा का इस्तेमाल, जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति के मुताबिक होना चाहिए.
1.4 डेटा लेयर और टेबल. Google Earth में मौजूद डेटा लेयर और टेबल को डाउनलोड, एक्सपोर्ट या कॉपी नहीं किया जा सकता.
B. उन उपयोगकर्ताओं के लिए जो Cloud बिलिंग खाते के बिना सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये शर्तें, Google Earth के असली उपयोगकर्ता के लिए सेवा की अतिरिक्त शर्तों के सेक्शन 6 (Pre-GA ऑफ़र) के तहत जारी की गई हैं. इन शर्तों पर, Google और आपकी सहमति है. Google Earth में एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध सुविधाओं पर ये शर्तें लागू होती हैं.
1.1 बदलाव. Google, एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध किसी सुविधा को बिना सूचना दिए किसी भी समय बदल सकता है, बंद कर सकता है या निलंबित कर सकता है. ऐसा हो सकता है कि एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध सुविधाएं, सामान्य रूप से उपलब्ध सुविधाओं के साथ काम न करें.
1.2 Google Earth में Gemini की सुविधाएं. इनमें 'Google Earth से पूछें' सुविधा भी शामिल है. इस सुविधा का इस्तेमाल, जनरेटिव एआई के इस्तेमाल से जुड़ी पाबंदी की नीति के मुताबिक होना चाहिए.
1.3 डेटा लेयर और टेबल. Google Earth में मौजूद डेटा लेयर और टेबल को डाउनलोड, एक्सपोर्ट या कॉपी नहीं किया जा सकता.