बिडिंग से जुड़ी समस्या हल करना

प्लैटफ़ॉर्म चुनें: Android (बीटा) नई सुविधा Android iOS Unity

अगर बिडिंग पार्टनर को अपने एसडीके की ज़रूरत है, तो उसे इंटिग्रेट करते समय ये समस्याएं दिख सकती हैं. इनसे पता चलता है कि इंटिग्रेशन सही तरीके से नहीं हुआ है:

  • विज्ञापनों की गतिविधि वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि उस पार्टनर के लिए अनुमान से काफ़ी कम विज्ञापन अनुरोध मिले हैं.
  • पहले विज्ञापन अनुरोध के बाद, किसी भी अनुरोध में a3p पैरामीटर मौजूद नहीं है.

यह पक्का करने के लिए कि आपका सेटअप सही है, इस चेकलिस्ट का पालन करें:

  • AdMob के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में:

    • पुष्टि करें कि आपने तीसरे पक्ष की बिडिंग की मांग को कॉन्फ़िगर करने के लिए, पार्टनर की इंटिग्रेशन गाइड का पालन किया हो.

    • पुष्टि करें कि आपके पास हर क्रिएटिव फ़ॉर्मैट के लिए, विज्ञापन यूनिट मैपिंग हो.

  • अपने ऐप्लिकेशन कोड में:

    • अपनी AndroidManifest.xml फ़ाइल को उसी ऐप्लिकेशन आईडी से अपडेट करें जिसे आपकी विज्ञापन यूनिट की मैपिंग टारगेट करती है.

    • पक्का करें कि आपकी विज्ञापन यूनिट के आईडी, AdMob यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में मौजूद आईडी से मेल खाते हों. ऐसा इसलिए, क्योंकि ये आईडी पूरी तरह से मेल खाने चाहिए.

    • Google Mobile Ads SDK को शुरू करें और यह पक्का करें कि विज्ञापन लोड करने से पहले, अडैप्टर की स्थिति READY के तौर पर दिख रही हो.

    • विज्ञापन सोर्स के लिए, अडैप्टर और एसडीके टूल बानइरी के सबसे नए वर्शन का इस्तेमाल करें.