Google Pay पेमेंट हैंडलर कॉन्फ़िगरेशन

यह रेफ़रंस, यूनिवर्सल कॉमर्स प्रोटोकॉल (यूसीपी) के लिए Google Pay के पेमेंट हैंडलर के कॉन्फ़िगरेशन ऑब्जेक्ट स्कीमा पर आधारित है.

{
  "api_version": 2,
  "api_version_minor": 0,
  "environment": "TEST" | "PRODUCTION",
  "merchant_info": {
    "merchant_id": string,
    "merchant_name": string,
    "merchant_origin": string,
    "auth_jwt": string
  },
  "allowed_payment_methods": [
    {
      "type": "CARD",
      "parameters": {
        "allowed_auth_methods": [
          "PAN_ONLY"
        ],
        "allowed_card_networks": [
          "AMEX" | "DISCOVER" | "ELECTRON" | "ELO" | "ELO_DEBIT" | "INTERAC" | "JCB" | "MAESTRO" | "MASTERCARD" | "VISA"
        ],
        "allow_prepaid_cards": boolean,
        "allow_credit_cards": boolean,
        "billing_address_required": boolean,
        "billing_address_parameters": {
          "format": "MIN" | "FULL" | "FULL-ISO3166",
          "phone_number_required": boolean
        }
      },
      "tokenization_specification": {
        "type": "PAYMENT_GATEWAY" | "DIRECT",
        "parameters": {
          ...
        }
      },
    }
  ]
}

प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी टाइप ज़रूरी है ब्यौरा
api_version पूर्णांक ज़रूरी है Google Pay API का मुख्य वर्शन. सिर्फ़ 2 वर्शन इस्तेमाल किया जा सकता है.
api_version_minor पूर्णांक ज़रूरी है Google Pay API का दूसरा वर्शन. सिर्फ़ 0 वर्शन इस्तेमाल किया जा सकता है.
environment स्ट्रिंग ज़रूरी है Google Pay का वह एनवायरमेंट जिसका इस्तेमाल करना है.
  • TEST: सिर्फ़ जांच के लिए पेमेंट क्रेडेंशियल.
  • PRODUCTION: असली, अनुमति वाले पेमेंट क्रेडेंशियल.
merchant_info ऑब्जेक्ट ज़रूरी है कारोबारी या कंपनी की पहचान से जुड़ी जानकारी.
merchant_info.merchant_id स्ट्रिंग ज़रूरी है Google Pay और Wallet Console से मिला, Google Pay का मर्चेंट आईडी. PRODUCTION एनवायरमेंट के लिए यह ज़रूरी है. TEST एनवायरमेंट में यह ज़रूरी नहीं है और इसे अनदेखा किया जाता है.
merchant_info.merchant_name स्ट्रिंग ज़रूरी नहीं कारोबारी या कंपनी का वह नाम जो उपयोगकर्ताओं को दिखता है.
merchant_info.merchant_origin स्ट्रिंग ज़रूरी नहीं पूरी तरह क्वालिफ़ाइड वेब डोमेन, जहां चेकआउट होता है (फ़ॉर्मैट: hostname).
merchant_info.auth_jwt स्ट्रिंग ज़रूरी नहीं कुछ इंटिग्रेशन कॉन्टेक्स्ट के लिए, अनुमति देने वाला JWT.
allowed_payment_methods ऑब्जेक्ट[ ] ज़रूरी है पेमेंट के वे तरीके जिनका इस्तेमाल इस लेन-देन के लिए किया जा सकता है.
allowed_payment_methods[].type स्ट्रिंग ज़रूरी है पेमेंट के उस तरीके का टाइप जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस्तेमाल की जा सकने वाली वैल्यू: CARD, EWALLET.
allowed_payment_methods[].parameters ऑब्जेक्ट ज़रूरी नहीं CARD पेमेंट के तरीके को कॉन्फ़िगर करने के लिए ज़रूरी पैरामीटर. अगर type को CARD पर सेट किया जाता है, तो इस प्रॉपर्टी की ज़रूरत होती है.
allowed_payment_methods[].parameters.allowed_auth_methods स्ट्रिंग[ ] ज़रूरी है कार्ड से किए गए लेन-देन की पुष्टि करने के लिए, इस्तेमाल किए जा सकने वाले फ़ील्ड.
  • PAN_ONLY: Google Wallet में सेव किए गए कार्ड के लिए, प्राइमरी खाता नंबर (पैन) और समयसीमा खत्म होने की तारीख दिखाता है.
allowed_payment_methods[].parameters.allowed_card_networks स्ट्रिंग[ ] ज़रूरी है कार्ड के वे नेटवर्क जिनका इस्तेमाल कारोबारी या कंपनी कर सकती है. इस्तेमाल की जा सकने वाली वैल्यू: AMEX, DISCOVER, ELECTRON, ELO, ELO_DEBIT, INTERAC, JCB, MAESTRO, MASTERCARD, VISA.
allowed_payment_methods[].parameters.allow_prepaid_cards बूलियन ज़रूरी नहीं अगर प्रीपेड कार्ड इस्तेमाल नहीं किए जा सकते, तो इसे false पर सेट करें. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह true पर सेट होता है.
allowed_payment_methods[].parameters.allow_credit_cards बूलियन ज़रूरी नहीं अगर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं किए जा सकते, तो इसे false पर सेट करें. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह true पर सेट होता है.
allowed_payment_methods[].parameters.billing_address_required बूलियन ज़रूरी नहीं अगर लेन-देन पूरा करने के लिए बिलिंग पता ज़रूरी है, तो इसे true पर सेट करें.
allowed_payment_methods[].parameters.billing_address_parameters ऑब्जेक्ट ज़रूरी नहीं वे पैरामीटर जिनसे लौटाए गए बिलिंग पते को कॉन्फ़िगर किया जाता है.
allowed_payment_methods[].parameters.billing_address_parameters.format स्ट्रिंग ज़रूरी नहीं लेन-देन पूरा करने के लिए, बिलिंग पते का ज़रूरी फ़ॉर्मैट.
  • MIN: नाम, देश का कोड, और पिन कोड (डिफ़ॉल्ट).
  • FULL: नाम, मोहल्ले का पता, शहर, राज्य/इलाका, देश का कोड, और पिन कोड.
  • FULL-ISO3166: नाम, मोहल्ले का पता, शहर, राज्य/इलाका, देश का कोड, पिन कोड, और iso3166AdministrativeArea.
allowed_payment_methods[].parameters.billing_address_parameters.phone_number_required बूलियन ज़रूरी नहीं अगर लेन-देन पूरा करने के लिए फ़ोन नंबर ज़रूरी है, तो इसे true पर सेट करें.
allowed_payment_methods[].tokenization_specification ऑब्जेक्ट ज़रूरी नहीं वह कॉन्फ़िगरेशन जिससे यह तय होता है कि आपको पेमेंट क्रेडेंशियल कैसे मिलेंगे. अगर type को CARD पर सेट किया जाता है, तो इस प्रॉपर्टी की ज़रूरत होती है.
allowed_payment_methods[].tokenization_specification.type स्ट्रिंग ज़रूरी है टोकनाइज़ेशन का टाइप.
  • PAYMENT_GATEWAY: इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब [पेमेंट प्रोसेस करने वाली मान्य कंपनियों](/pay/api#participating-processors) के ज़रिए पेमेंट प्रोसेस किया जाता है. यह एन्क्रिप्ट किया गया पेलोड दिखाता है, जिसे पीएसपी को पास किया जाना है.
  • DIRECT: इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब क्रेडेंशियल को खुद डिक्रिप्ट किया जाता है. इसके लिए, पीसीआई डीएसएस लेवल 1 के नियमों का पालन करना ज़रूरी है.
allowed_payment_methods[].tokenization_specification.parameters ऑब्जेक्ट ज़रूरी है चुने गए टोकनाइज़ेशन type के लिए खास पैरामीटर.

PAYMENT_GATEWAY के लिए, ये पैरामीटर ज़रूरी हैं:
  • gateway: गेटवे का नाम. जैसे, example.
  • आपके खास गेटवे के लिए बताए गए अन्य पैरामीटर .
DIRECT के लिए, ये पैरामीटर ज़रूरी हैं:
allowed_payment_methods[].processing_specification ऑब्जेक्ट ज़रूरी नहीं पेमेंट प्रोसेस करने के लिए ज़रूरी जानकारी तय करें. अगर type को EWALLET पर सेट किया जाता है, तो इस प्रॉपर्टी की ज़रूरत होती है.
allowed_payment_methods[].processing_specification.type स्ट्रिंग ज़रूरी है ई-वॉलेट की सेवा देने वाली कंपनी का टाइप. इस्तेमाल की जा सकने वाली वैल्यू: SHOPEE_PAY, TOUCH_N_GO.
allowed_payment_methods[].processing_specification.parameters ऑब्जेक्ट ज़रूरी है चुने गए ई-वॉलेट की सेवा देने वाली कंपनी के लिए खास पैरामीटर.

ज़रूरी पैरामीटर हैं:
  • ewallet_merchant_name: कारोबारी या कंपनी का वह नाम जो उपयोगकर्ताओं को दिखता है.
  • ewallet_merchant_account: इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट या एग्रीगेटर से जारी किया गया कारोबारी का आईडी.
  • psp_transaction_reference: पीएसपी से जनरेट किया गया यूनीक रेफ़रंस नंबर, ताकि एक ही लेन-देन को दो बार प्रोसेस न किया जा सके.