क्या एपीआई के इस्तेमाल की कोई तय सीमा है?
Air Quality API के लिए, एक मिनट में 6,000 क्वेरी की डिफ़ॉल्ट सीमा होती है.
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) क्या है?
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) एक ऐसा स्केल है जिससे सरकारी एजेंसियां और अन्य कंपनियां, लोगों को यह बताती हैं कि हवा कितनी प्रदूषित है या आने वाले समय में कितनी प्रदूषित हो सकती है. कई एक्यूआई, सेहत पर पड़ने वाले असर से जुड़े होते हैं. साथ ही, कुछ में हर एक्यूआई कैटगरी के लिए सेहत से जुड़े सुझाव दिए जाते हैं.
दुनिया भर में कई तरह के एक्यूआई होते हैं. हर एक्यूआई को अलग-अलग प्रदूषकों, प्रदूषकों की अलग-अलग मात्रा के थ्रेशोल्ड, और अलग-अलग समय अवधि के हिसाब से कैलकुलेट किया जा सकता है. साथ ही, इन्हें अलग-अलग स्केल, कैटगरी, और रंगों में दिखाया जाता है.
Air Quality API में, 100 से ज़्यादा देशों के लिए, 70 से ज़्यादा एयर क्वालिटी इंडेक्स शामिल हैं.
प्रदूषण फैलाने वाले तत्व क्या होते हैं?
वायु प्रदूषण फैलाने वाले कॉम्पोनेंट, हवा में मौजूद ऐसे कण और गैसें होती हैं जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं. खास तौर पर, जब इनकी मात्रा ज़्यादा हो. Air Quality API, सबसे सामान्य प्रदूषण फैलाने वाले कॉम्पोनेंट, उनकी मात्रा, उत्सर्जन के सोर्स, और उनके असर के बारे में जानकारी देता है.
क्या कैलकुलेशन सटीक हैं?
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का हिसाब लगाने वाला एयर क्वालिटी मॉडल, कई लेयर वाला मॉडल है. यह अलग-अलग तरह की जानकारी और डेटा को इनपुट के तौर पर इस्तेमाल करता है. मॉडल की कुल सटीकता की पुष्टि की जाती है और इसकी निगरानी की जाती है. इसके लिए, मॉडल के आउटपुट की तुलना, सरकार के मॉनिटरिंग स्टेशनों से की जाती है. ये स्टेशन, अपनी सटीक जगह की एयर क्वालिटी के बारे में सही जानकारी देते हैं. इसके लिए, लगातार क्रॉस-वैलिडेशन की प्रोसेस की जाती है. इसमें लीव वन आउट मेथड का इस्तेमाल किया जाता है. इस मेथड में, मॉडल के हिसाब-किताब से एक सेंसर के इनपुट डेटा को हटा दिया जाता है. इसके बाद, नतीजे की तुलना स्टेशन की असल रीडिंग से की जाती है, ताकि यह देखा जा सके कि दोनों कितने मिलते-जुलते हैं.
Google, एक्यूआई का हिसाब कैसे लगाता है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए Google पर एयर क्वालिटी की जानकारी लेख पढ़ें.
हवा की क्वालिटी का डेटा कितनी बार अपडेट किया जाता है?
एयर क्वालिटी के हीटमैप टाइल, हर घंटे रीफ़्रेश होती हैं. ऐसा, मौजूदा स्थितियों के डेटा के साथ सिंक करने के लिए किया जाता है. अपडेट आम तौर पर, हर घंटे के कुछ मिनट बाद पब्लिश किए जाते हैं.