Google Pay आपके खरीदारों को सिर्फ़ बटन दबाकर पेमेंट करने की सुविधा देता है. इसके लिए, यह उनके Google खाते में सेव की गई पेमेंट के तरीकों का इस्तेमाल करता है.

MCP का इस्तेमाल शुरू करना वीडियो देखें

या डेवलपर का दस्तावेज़ पढ़ें

Google Pay से पेमेंट स्वीकार करने के लिए, Google कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता है. पेमेंट की सुविधा देने वाली कंपनी, अब भी आपसे प्रोसेसिंग के लिए स्टैंडर्ड शुल्क लेगी.
Google के सर्वर से लेकर पेमेंट प्रोसेस करने वाली कंपनी तक, ग्राहक के पेमेंट डेटा को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) किया जाता है.
Google Pay, पेमेंट प्रोसेस करने वाली आपकी मौजूदा कंपनी के स्टैक के साथ काम करता है. इसे कोड की कुछ लाइनों के साथ लागू किया जा सकता है.

भरोसेमंद स्रोतों से मिले नतीजे

Google Pay से पेमेंट करने वाले यूनीक उपयोगकर्ताओं की संख्या में सात गुना बढ़ोतरी हुई.
Google Pay की मदद से, रोज़ाना होने वाले लेन-देन की औसत मात्रा में 11 गुना बढ़ोतरी हुई.
Google Pay का इस्तेमाल करने वाले 65% लोगों ने बुकिंग की.

हिस्सा लेने वाले प्रोसेसर

Google Pay का इंटिग्रेशन आसान बनाने के लिए, हमने दुनिया भर में पेमेंट की सेवा देने वाली कई कंपनियों (पीएसपी) के साथ पार्टनरशिप की है.
Google Pay के बारे में जानने के लिए, आज ही अपने पीएसपी से संपर्क करें. अगर आपको यहां अपना पीएसपी नहीं दिखता है, तो सूचना पाने का अनुरोध सबमिट करें, ताकि आपका पीएसपी उपलब्ध होने पर आपको सूचना मिल सके.
पीएसपी के तौर पर, आज ही Google Pay के साथ काम करना शुरू करें. अगर आपको पीएसपी के तौर पर, अपने व्यापारियों/कंपनियों को Google Pay की सुविधा देनी है, तो अपनी दिलचस्पी दिखाने के लिए अनुरोध फ़ॉर्म भरें. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले पार्टनर से संपर्क किया जाएगा.

इस सुविधा के साथ काम करने वाले ई-कॉमर्स प्लैटफ़ॉर्म

हम ई-कॉमर्स के बड़े प्लैटफ़ॉर्म के साथ पार्टनरशिप करना जारी रखेंगे, ताकि Google Pay को आसानी से इंटिग्रेट किया जा सके.
हमारा Google फ़ॉर्म भरें. प्रोसेसर उपलब्ध होने पर, हम आपसे संपर्क करेंगे.