लोगों को आपके एजेंट से बातचीत करने की अनुमति देने से पहले, आपको Business Messages में अपने एजेंट की मैसेजिंग उपलब्धता सेट करनी होगी.
अगर कोई व्यक्ति, एजेंट के उपलब्ध होने के दौरान उसे मैसेज करता है, तो एजेंट उसे वेलकम मैसेज और बातचीत शुरू करने के लिए कुछ सुझाव भेजता है. अगर बातचीत, एजेंट के उपलब्ध न होने के दौरान शुरू होती है, तो लोगों को एजेंट का ऑफ़लाइन मैसेज दिखता है. इन मैसेज के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, बातचीत शुरू करना लेख पढ़ें.
बॉट और एजेंट की उपलब्धता
बॉट और एजेंट की उपलब्धता अलग-अलग सेट की जा सकती है.
अगर आपके एजेंट के लिए मैसेज कंपोज़ करने की प्रोसेस को किसी भी तरह से ऑटोमेट किया गया है, तो बॉट की मैसेजिंग उपलब्धता सेट करें. भले ही, ऑटोमेशन की मदद से उपयोगकर्ताओं को यह बताया जा रहा हो कि वे लाइन में किस नंबर पर हैं. इसके अलावा, अगर कोई ऐसा एजेंट है जो एनएलपी (नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) का इस्तेमाल करता है और उसके पास उपयोगकर्ताओं की जानकारी का डाइनैमिक ऐक्सेस है, तब भी बॉट की मैसेजिंग उपलब्धता सेट करें.
अगर आपको Google के मैनेज किए जाने वाले एंट्री पॉइंट पर कोई एजेंट लॉन्च करना है, तो एजेंट की उपलब्धता सेट करना ज़रूरी है. इनमें, जगह के हिसाब से एंट्री पॉइंट और स्थानीय एंट्री पॉइंट के अलावा अन्य एंट्री पॉइंट शामिल हैं. हालांकि, Google Ads के एंट्री पॉइंट के लिए यह ज़रूरी नहीं है. एजेंट की उपलब्धता के लिए, हफ़्ते के सिर्फ़ उन दिनों और घंटों की जानकारी दें जब आपके पास सवालों के जवाब देने के लिए लाइव एजेंट उपलब्ध हों.
अगर बॉट प्रतिनिधि 24 घंटे उपलब्ध हैं, लेकिन एजेंट प्रतिनिधि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध हैं, तो दोनों की उपलब्धता अलग-अलग सेट की जा सकती है.
इसके अलावा, अगर आपने बॉट और एजेंट, दोनों की उपलब्धता सेट की है, तो आप लाइव एजेंट के अनुरोध के सुझाव भेज सकते हैं. इससे, अगर बॉट प्रतिनिधि लोगों की ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें लाइव एजेंट का अनुरोध करने के लिए कहा जा सकता है.
मैसेजिंग उपलब्धता की जानकारी अपडेट करना
ज़रूरी शर्तें
मैसेजिंग उपलब्धता की जानकारी अपडेट करने से पहले, आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:
- बॉट की उपलब्धता के लिए, टाइमज़ोन, हफ़्ते के दिन, और घंटे
- एजेंट की उपलब्धता के लिए, टाइमज़ोन, हफ़्ते के दिन, और घंटे
एजेंट की उपलब्धता की जानकारी अपडेट करना
किसी एजेंट की मैसेजिंग उपलब्धता की जानकारी अपडेट करने के लिए,
- Business Communications Developer Console खोलें और Business Messages के अपने Google खाते से साइन इन करें.
- अपना एजेंट चुनें.
- बाईं ओर मौजूद नेविगेशन में, एजेंट की जानकारी पर क्लिक करें.
- प्राइमरी और सेकंडरी इंटरैक्शन में जाकर, बॉट और/या एजेंट की मैसेजिंग उपलब्धता सेट करें.
बॉट और एजेंट
- प्राइमरी इंटरैक्शन के लिए, इंटरैक्शन का टाइप को बॉट पर सेट करें.
अगर बॉट की मैसेजिंग सुविधा हमेशा उपलब्ध नहीं रहती है, तो हमेशा उपलब्ध का चेकबॉक्स चुनें. इसके बाद, उपलब्धता के दिन, समय, और टाइमज़ोन की जानकारी दें.
उपलब्धता के और समय जोड़ने के लिए, उपलब्धता जोड़ें पर क्लिक करें.
सेकंडरी इंटरैक्शन जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, इंटरैक्शन का टाइप को एजेंट पर सेट करें.
अगर एजेंट की मैसेजिंग सुविधा हमेशा उपलब्ध नहीं रहती है, तो हमेशा उपलब्ध का चेकबॉक्स चुनें. इसके बाद, उपलब्धता के दिन, समय, और टाइमज़ोन की जानकारी दें.
उपलब्धता के और समय जोड़ने के लिए, उपलब्धता जोड़ें पर क्लिक करें.
सिर्फ़ बॉट
- प्राइमरी इंटरैक्शन के लिए, इंटरैक्शन का टाइप को बॉट पर सेट करें.
अगर बॉट की मैसेजिंग सुविधा हमेशा उपलब्ध नहीं रहती है, तो हमेशा उपलब्ध का चेकबॉक्स चुनें. इसके बाद, उपलब्धता के दिन, समय, और टाइमज़ोन की जानकारी दें.
उपलब्धता के और समय जोड़ने के लिए, उपलब्धता जोड़ें पर क्लिक करें.
सिर्फ़ एजेंट
- प्राइमरी इंटरैक्शन के लिए, इंटरैक्शन का टाइप को एजेंट पर सेट करें.