जब कोई उपयोगकर्ता Google Workspace Marketplace पर आपके ऐप्लिकेशन की समीक्षा करता है, तो उसके सुझाव/राय के जवाब में टिप्पणी जोड़ी जा सकती है.
उपयोगकर्ता की समीक्षा के जवाब में टिप्पणी जोड़ना
समीक्षा का जवाब देने के लिए, आपके पास ऐप्लिकेशन के Google Cloud प्रोजेक्ट पर, Identity and Access Management (IAM) में शामिल एडमिन (roles/admin) या राइटर (roles/writer) की बुनियादी भूमिका होनी चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, बुनियादी
भूमिकाएं देखें.
समीक्षा का जवाब देने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- Google Workspace Marketplace पर, ऐप्लिकेशन की सूची पर जाएं.
- समीक्षाएं टैब चुनें.
- जिस समीक्षा का जवाब देना है उसके नीचे, इस समीक्षा का जवाब दें पर क्लिक करें.
- जवाब लिखें बॉक्स में, अपना जवाब डालें. इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 2,500 वर्ण हो सकते हैं.
- इसके बाद, जवाब सबमिट करें पर क्लिक करें.
दिशा-निर्देश और नीतियां
समीक्षाओं के लिए बने दिशा-निर्देश और नीतियां, जवाबों पर भी लागू होती हैं. समीक्षाओं के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace Marketplace पर उपलब्ध ऐप्लिकेशन को रेटिंग देना और उनकी समीक्षा करना लेख पढ़ें.
सलाह और दिशा-निर्देश
- आसान भाषा में पोस्ट लिखें. ज़्यादा कैपिटल लेटर या विराम चिह्नों का इस्तेमाल न करें. सही व्याकरण का इस्तेमाल करें और स्पेलिंग की जांच करें.
- आसान शब्दों में लिखें. साफ़, काम की, और सही जानकारी पोस्ट करें.
- समीक्षा का जवाब देते समय, शालीन भाषा का इस्तेमाल करें. सही जानकारी दें, लेकिन पेशेवर तरीके से.
नीतियां
इन नीतियों का उल्लंघन करने वाले जवाब हटा दिए जाएंगे:
- विषय से अलग जवाब: ऐसे जवाब न लिखें जो विषय से भटके हुए हों. आपकी लिखी समीक्षाओं में, उस कॉन्टेंट, सेवा या अनुभव से जुड़ी जानकारी मौजूद होनी चाहिए जिसकी आप समीक्षा कर रहे हैं.
- गैर-कानूनी कॉन्टेंट: ऐसे जवाब पोस्ट न करें जिनमें गैर-कानूनी कॉन्टेंट या उसका लिंक शामिल हो. जैसे- सिर्फ़ पर्चे से मिलने वाली दवाओं को पर्चे के बिना उपलब्ध कराने की सुविधा देने वाले लिंक.
- विज्ञापन: विज्ञापन देने के मकसद से जवाब न लिखें. प्रमोशन या कारोबार के लिए इस्तेमाल होने वाला कॉन्टेंट पब्लिश करने के लिए भी जवाब पोस्ट न करें. इसमें किसी प्रॉडक्ट या सेवा से जुड़ी कंपनियों के प्रमोशन या रेफ़रल वाला कॉन्टेंट शामिल है. Google, जवाबों में फ़ोन नंबर, ईमेल पतों या अन्य वेबसाइटों के लिंक शामिल करने की अनुमति नहीं देता.
- सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट: Google ऐसे जवाब पोस्ट करने की अनुमति नहीं देता जिनमें साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट हो या जो ऐसे कॉन्टेंट का प्रचार-प्रसार करते हों. इसके अलावा, Google ऐसे जवाबों की अनुमति नहीं देता जिनमें बच्चों को सेक्शुअल तरीके से दिखाया गया हो या उनके बारे में सेक्शुअल तरीके से बात की गई हो. इस तरह का कॉन्टेंट मिलने पर, Google जवाब को हटा देगा और खाते को बंद कर देगा. साथ ही, अगर ज़रूरी हुआ, तो नैशनल सेंटर फ़ॉर मिसिंग ऐंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) और कानून लागू करने वाली संस्था को इसकी रिपोर्ट भेजेगा.
- नफ़रत फैलाने वाली भाषा: Google ऐसे जवाब पोस्ट करने की अनुमति नहीं देता जो किसी व्यक्ति या समूह के ख़िलाफ़ उनकी नस्ल या जातीय मूल, धर्म, दिव्यांगता, उम्र, राष्ट्रीयता, सैन्य सेवा के अनुभव, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान), लिंग, लिंग की पहचान, और सामाजिक भेदभाव या अधिकार छीनने से जुड़ी दूसरी बातों की वजह से नफ़रत फैलाते हैं या हिंसा को बढ़ावा देते हैं.
- आपत्तिजनक कॉन्टेंट: Google ऐसे जवाब हटा देगा जिनमें अश्लील, अपशब्दों वाली या आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया हो या इस तरह का कॉन्टेंट शामिल हो.
- कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट: ऐसे जवाब पोस्ट न करें जिनसे दूसरों के कॉपीराइट के साथ उनके अन्य अधिकारों का उल्लंघन होता हो, ज़्यादा जानकारी के लिए, कॉपीराइट सहायता केंद्र पर जाएं.
- झूठी पहचान बताना: किसी और के नाम से जवाब पोस्ट न करें. अपनी पहचान को गलत तरीके से पेश न करें.
- निजी और गोपनीय जानकारी: ऐसे जवाब पोस्ट न करें जिनमें निजी या गोपनीय जानकारी शामिल हो. जैसे- पता, ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर या कोई भी ऐसी अन्य जानकारी जो सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध न हो.
- धमकाना और उत्पीड़न: Google लोगों को यह अनुमति नहीं देता कि वे Google Workspace Marketplace का इस्तेमाल करके, अन्य लोगों का उत्पीड़न करें, उन्हें धमकाएं या उन पर किसी भी तरह का हमला करें. Google ऐसे जवाब हटा देता है जिनमें दूसरों पर निजी हमले किए गए हों.
इन नीतियों का बार-बार या बहुत ज़्यादा उल्लंघन करने पर, आगे चलकर अनुशासन से जुड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसमें जवाब देने की सुविधा पर पाबंदी लगाना भी शामिल है.