खाता सेटिंग
किसी समस्या को हल करने से पहले, अपने खाते के लेवल की सेटिंग देखें. Gmail के प्रमोशन टैब में, नए अनुभव आज़माने के लिए, पक्का करें कि आपने ये सेटिंग चालू की हों. ये डिफ़ॉल्ट सेटिंग हैं.
- इमेज: हमेशा दिखें.
- बातचीत की झलक: चालू.
- चुनिंदा ईमेल को बंडल करने की सुविधा: चालू.
ईमेल बनाने में आने वाली समस्याएं
अगर आपको ईमेल बनाने में समस्याएं आ रही हैं, तो ये सेक्शन आपकी मदद कर सकते हैं:
हेडर में कोड नहीं डाला जा सकता
ईमेल बनाने का तरीका अलग-अलग हो सकता है. इसलिए, हो सकता है कि ईमेल के मुख्य हिस्से में मौजूद डील या प्रॉडक्ट की जानकारी देने वाला सिस्टम, एचटीएमएल हेडर को मैनेज करने वाले सिस्टम से अलग हो. ऐसे में, हो सकता है कि एचटीएमएल हेडर को यह पता न हो कि उसमें कौनसी डील की जानकारी डालनी है.
स्क्रिप्ट टैग का कुछ हिस्सा या पूरा स्क्रिप्ट टैग, ईमेल के मुख्य हिस्से में डाला जा सकता है. इससे,
डील की जानकारी मैनेज करने वाला सिस्टम, पूरा
स्क्रिप्ट टैग या डील की जानकारी वाला
<script>{"@type": "DiscountOffer", ...}</script> टैग, मुख्य हिस्से में डाल सकता है.
ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी, स्क्रिप्ट टैग हटा देती है
Schema.org, माइक्रोडेटा मार्कअप उपलब्ध कराता है. अगर ईमेल की सेवा देने वाली कंपनी (ईएसपी) कोई अपवाद नहीं बनाती है, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
<head><script>...</script></head> के बजाय, एचटीएमएल में कहीं भी माइक्रोडेटा डाला जा सकता है. यहां एक उदाहरण दिया गया है:
<div itemscope itemtype="http://schema.org/DiscountOffer">
<meta itemprop="description" content="20% off" />
<meta itemprop="discountCode" content="PROMO" />
<meta itemprop="availabilityStarts" content="2018-01-01T08:00:00-07:00" />
<meta itemprop="availabilityEnds" content="2018-04-30T23:59:59-07:00" />
</div>
<div itemscope itemtype="http://schema.org/PromotionCard">
<meta itemprop="image" content="https://www.google.com/gmail-for-marketers/promo-tab/markup-tool/sample.png" />
</div>
इस दूसरे तरीके को, झलक दिखाने वाले टूल में भी आज़माया जा सकता है.
आसानी से लागू करने के लिए, अलग स्क्रिप्ट टैग
पुराना कॉन्टेंट भेजने से बचने के लिए या अगर सुविधाएं, कॉन्टेंट ब्लॉक से मिलती हैं, तो एनोटेशन को अलग-अलग किया जा सकता है. स्क्रिप्ट टैग का कुछ हिस्सा हेडर में और बाकी हिस्सा, मुख्य हिस्से के ब्लॉक में डालें.
यहां एक उदाहरण दिया गया है, जिसमें सिर्फ़ वैकल्पिक विषय पंक्ति को हेडर में डाला गया है. वहीं, बैज, खत्म होने की तारीख, और एनोटेशन की इमेज की झलक, ईमेल के मुख्य हिस्से में डाली गई है:
<head> में
<script type="application/ld+json">
[{
"@context": "http://schema.org/",
"@type": "EmailMessage",
// An alternative subject line shown when deal badge or discount code is
// also displayed.
"subjectLine": "Alternate Subject Line"
}]
</script>
<body> में
<script type="application/ld+json">
[{
"@context": "http://schema.org/",
"@type": "DiscountOffer",
"description": "20% Off",
"discountCode": "PROMO",
"availabilityStarts": "2019-01-01T08:00:00-07:00",
"availabilityEnds": "2019-12-30T23:59:59-07:00"
},{
"@context": "http://schema.org/",
"@type": "PromotionCard",
"image": "https://www.google.com/gmail-for-marketers/promo-tab/markup-tool/sample.png"
}]
</script>
ईमेल देखने या टेस्ट करने में आने वाली समस्याएं
इन सेक्शन में, ईमेल देखने या टेस्ट करने के दौरान आने वाली सामान्य समस्याओं के बारे में बताया गया है:
ईमेल के बंडल नहीं दिखते
- पक्का करें कि आपके डिवाइस पर Gmail ऐप्लिकेशन का नया वर्शन हो. प्रमोशन टैब में, स्क्रीन को नीचे की ओर खींचकर ईमेल को रीफ़्रेश करें.
- अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें.
- अब भी काम नहीं बना? किसी दूसरे डिवाइस पर देखने की कोशिश करें. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि टैबलेट पर Gmail का कोई दूसरा वर्शन हो और उसमें बंडल अलग तरीके से दिखें.
- ईमेल के बंडल सिर्फ़ ग्राहकों को दिखते हैं. Google Workspace के उपयोगकर्ताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ता.
ईमेल, प्रमोशन टैब में नहीं जाते
- देखें कि ईमेल, उस सामान्य सबडोमेन से भेजा गया है जिससे मार्केटिंग के ईमेल भेजे जाते हैं. कम पहचाने जाने वाले सबडोमेन से ईमेल भेजने पर, Gmail के टैब क्लासिफ़ायर को भ्रम हो सकता है. इससे, ईमेल को प्रमोशन टैब में नहीं रखा जा सकता.
- पक्का करें कि आपके खाते में कोई ऐसा ईमेल फ़िल्टर न हो जो ईमेल को मुख्य टैब में भेजता हो.
- ईमेल को सही टैब में भेजने के लिए, अलग-अलग भेजने वाले सबडोमेन से ईमेल भेजें. Gmail के क्लासिफ़ायर के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, ईमेल भेजने वालों के लिए बने दिशा-निर्देश देखें.
- अगर
promotabtesting@gmail.comखाते का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो पहले ईमेल के लिए यह सामान्य व्यवहार है. ईमेल को प्रमोशन टैब में खींचें. इसके बाद, टेस्ट करने वाले खाते पर, उसी भेजने वाले पते से, किसी दूसरे विषय के साथ ईमेल भेजें. अब आपको वह ईमेल दिखना चाहिए.
बंडल दिखते हैं, लेकिन एनोटेट किए गए ईमेल, बंडल में नहीं दिखते
- देखें कि ईमेल, Gmail के प्रमोशन टैब में है या नहीं.
- पक्का करें कि ईमेल अब तक खोला न गया हो और उसे पिछले दिन न भेजा गया हो.
- अगर किसी बंडल में मौजूद ईमेल को एक डिवाइस पर देखा जाता है, तो वह ईमेल दूसरे डिवाइस पर बंडल में फिर से नहीं दिखता. झलक देखने के लिए, आपको टेस्ट करने वाला नया ईमेल भेजना होगा.
- अगर आपको एक से ज़्यादा डिवाइसों पर टेस्ट करना है, तो टेस्ट करने के लिए एक से ज़्यादा खाते बनाएं. हो सकता है कि टीम का कोई सदस्य ईमेल खोल ले. इससे, बाकी टीम के लिए वह ईमेल बंडल में नहीं दिखेगा.
- पक्का करें कि भेजे गए ईमेल के कोड में मौजूद एनोटेशन सही हो. अगर ऑफ़र की समयसीमा खत्म हो गई है या वह अब तक शुरू नहीं हुआ है, तो ईमेल बंडल में नहीं दिखता.
- पक्का करें कि Gmail ऐप्लिकेशन का नया वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा हो. किसी दूसरे डिवाइस पर देखने की कोशिश करें. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि टैबलेट पर Gmail ऐप्लिकेशन का कोई दूसरा वर्शन हो और उसमें ईमेल अलग तरीके से दिखें.
- Gmail के प्रमोशन टैब की स्क्रीन को नीचे की ओर खींचकर, Gmail ऐप्लिकेशन को रीफ़्रेश करें.
- अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें.
- Gmail के प्रमोशन टैब में, संवेदनशील कैटगरी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. जैसे, वयस्क कॉन्टेंट या कर्ज़ की वसूली.
एनोटेशन में इमेज शामिल करने पर, उसकी झलक नहीं दिखती
scriptटैग देखें. साथ ही, पक्का करें किimageप्रॉपर्टी में सही यूआरएल हो.- Gmail के प्रमोशन टैब की स्क्रीन को नीचे की ओर खींचकर, Gmail ऐप्लिकेशन को रीफ़्रेश करें.
- अगर आपकी इमेज, किसी संवेदनशील विषय से जुड़ी है, जैसे कि वयस्क कॉन्टेंट या कर्ज़ की वसूली, तो हो सकता है कि वह Gmail के प्रमोशन टैब में न दिखे.
बंडल एक डिवाइस पर दिखता है, लेकिन दूसरे पर नहीं
- पक्का करें कि आप उसी ईमेल खाते से देख रहे हों.
- अगर किसी ईमेल को पहले एक डिवाइस पर खोला जाता है, तो हो सकता है कि उसकी रैंकिंग बदल जाए और वह दूसरे डिवाइस पर बंडल में न दिखे.