ईमेल एनोटेशन की मदद से, ईमेल में इमेज, डील, खत्म होने की तारीखें, और अन्य ऑफ़र शामिल किए जा सकते हैं. इससे ईमेल ज़्यादा दिलचस्प लगते हैं. क्वालिटी वाली इमेज और काम की जानकारी का इस्तेमाल करने पर, इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि उपयोगकर्ता Gmail के प्रमोशन टैब में आपके ईमेल देखें और उन पर क्लिक करें.*
इस सेक्शन में, ईमेल मैसेज में एनोटेशन जोड़ने के सबसे सही तरीकों के बारे में बताया गया है.
इमेज
- सिर्फ़ टेक्स्ट वाली इमेज का इस्तेमाल न करें. इस जगह पर, आपके प्रमोशनल ईमेल के विज़ुअल कॉम्पोनेंट हाइलाइट होते हैं. परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, प्रॉडक्ट या लाइफ़स्टाइल से जुड़ी इमेज का इस्तेमाल करें.
- इमेज को सही तरीके से क्रॉप करें. इमेज, बीच से अपने-आप क्रॉप हो जाती हैं. ये आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात) स्वीकार किए जाते हैं: 4:5, 1:1, और 1.91:1.
- इमेज को दोबारा इस्तेमाल न करें. यूनीक इमेज का इस्तेमाल करके, अपने प्रमोशनल ईमेल को नया और दिलचस्प बनाएं. ऐसा हो सकता है कि उपयोगकर्ता, डुप्लीकेट के तौर पर एक ही इमेज का इस्तेमाल करने वाले ईमेल मैसेज को अनदेखा कर दें.
- इमेज के यूआरएल के लिए, एचटीटीपीएस (एचटीटीपी नहीं) का इस्तेमाल करें.
डील वाला बैज
अपने प्रमोशन की सुविधाओं को हाइलाइट करें. जैसे, "20% की छूट" या "मुफ़्त शिपिंग".
- सटीक जानकारी दें. अपने प्रमोशन की जानकारी दें. जैसे, छूट का प्रतिशत या प्रोमो कोड.
- एक ही वाक्य में कई बातें न बताएं. डील वाले बैज में चार से ज़्यादा शब्दों या पूरे वाक्यों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि बैज की जगह, विषय पंक्ति के साथ दिखती है.
छूट का कोड
छूट के कोड का इस्तेमाल सिर्फ़ तब करें, जब वह ईमेल में शामिल हो. इस जगह का दोबारा इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसमें टेक्स्ट से पहले हमेशा "कोड" लिखा होता है.
खत्म होने की तारीख
इस सुविधा का इस्तेमाल करने पर, किसी ईमेल को बंडल में सबसे ऊपर दो बार प्रीव्यू किया जा सकता है. पहली बार, जब उसे भेजा जाता है और दूसरी बार, ऑफ़र के खत्म होने के तीन दिनों के अंदर.
एनोटेशन में, खत्म हो चुकी तारीख न छोड़ें. ऐसा इसलिए, क्योंकि Gmail इसे पुराना ऑफ़र मानता है और ईमेल को बंडल में शामिल नहीं करता.
समय और टाइम ज़ोन बताएं. उदाहरण के लिए, "
2025-12-30T23:59:59-07:00". तारीख को फ़ॉर्मैट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, तारीख और समय को फ़ॉर्मैट करना लेख पढ़ें.
* ईमेल को कई चीज़ों के आधार पर, अपने-आप ग्रुप में बांटा जाता है.