Device Access Console का इस्तेमाल करके, Device Access प्रोजेक्ट बनाएं और उन्हें मैनेज करें.
पहली बार रजिस्टर करने पर, आपको Device Access सैंडबॉक्स का ऐक्सेस मिलता है. यह एक शुरुआती एनवायरमेंट होता है. इसमें बुनियादी सुविधाएं और एपीआई की ऐसी सुविधाएं होती हैं जिनका इस्तेमाल सभी व्यक्तिगत उपयोगकर्ता कर सकते हैं.
Device Access के लिए रजिस्टर करना
पहला प्रोजेक्ट बनाने से पहले, आपको Device Accessके लिए रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए, Google API और Device Access Sandbox की सेवा की शर्तों को स्वीकार करना होगा. साथ ही, हर खाते के लिए एक बार 5 डॉलर का शुल्क देना होगा. यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा.
सेवा की दोनों शर्तें स्वीकार करने और रजिस्ट्रेशन शुल्क चुकाने के बाद ही, प्रोजेक्ट बनाया जा सकेगा. यह सभी उपयोगकर्ताओं पर लागू होता है. इनमें व्यक्तिगत उपयोगकर्ता और व्यावसायिक ऑफ़र बनाने वाले उपयोगकर्ता शामिल हैं.
अगर आपने अब तक रजिस्टर नहीं किया है, तो Device Access Console में रजिस्टर करें:
प्रोजेक्ट की सूची
प्रोजेक्ट की सूची, कंसोल की होम स्क्रीन होती है. प्रोजेक्ट की सूची में जाकर, नया प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है. इसके अलावा, कोई मौजूदा प्रोजेक्ट चुना जा सकता है या दस्तावेज़ पर जाया जा सकता है.

प्रोजेक्ट की जानकारी
किसी प्रोजेक्ट को चुनने पर, प्रोजेक्ट की जानकारी वाली स्क्रीन खुलती है. यहां से, प्रोजेक्ट के नाम या OAuth क्लाइंट आईडी जैसी प्रोजेक्ट प्रॉपर्टी में बदलाव करें. साथ ही, देखें कि आपके एनवायरमेंट के लिए कौनसी सुविधाएं चालू हैं. यहां, कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल का उदाहरण भी सबमिट किया जा सकता है.
सभी प्रोजेक्ट, सैंडबॉक्स एनवायरमेंट में शुरू होते हैं.
