शुरू करना

शुरू करने से पहले, हमारा सुझाव है कि आप डिवाइस के बारे में जान लें. Glass EE2 के बारे में खास जानकारी पाने के लिए, हमारे सहायता केंद्र पर जाएं. Glass Enterprise के लिए ऐप्लिकेशन डेवलप करने के लिए, आपको Android डेवलपमेंट के बारे में जानकारी होनी चाहिए. ऐसा इसलिए, क्योंकि यह प्लैटफ़ॉर्म Android ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) पर आधारित है. ज़्यादा जानने के लिए, नमूना ऐप्लिकेशन भी देखे जा सकते हैं.

Glass का Android OS

Glass EE2, Android Oreo 8.1 (एपीआई लेवल 27) पर काम करता है. हालांकि, इसमें Google Mobile Services (GMS) या Google Play services शामिल नहीं हैं. इससे, Google API चुनने पर असर पड़ सकता है. ऐप्लिकेशन डेवलप करने के लिए, आपके पास Android Studio और Android SDK 8.1 (एपीआई 27) होना चाहिए.

डिवाइस की जानकारी

"डिवाइस के बारे में जानकारी" कार्ड पर मौजूद सेटिंग में जाकर, डिवाइस के बारे में जानकारी देखी जा सकती है.

अगर आपको डिवाइस की जानकारी इकट्ठा करने के लिए कंसोल का इस्तेमाल करना है, तो यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें.

फ़र्मवेयर का वर्शन

फ़र्मवेयर का वर्शन पाने के लिए, इस कमांड का इस्तेमाल करें:

adb shell getprop ro.build.id

सीरियल नंबर

सीरियल नंबर पाने के लिए, इनमें से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करें:

ADB कमांड

adb devices

फ़ास्टबूट कमांड

fastboot getvar serialno

लेगसी सीरियल नंबर

fastboot oem device-info

लेगसी सीरियल नंबर को legacy serialno के तौर पर सेव किया जाता है.

EE1 से EE2 पर माइग्रेट करना

EE2 पर GDK (Glass Developer Kit) का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है. अब इसकी जगह, Android के स्टैंडर्ड एपीआई लेवल 27 (Android Oreo 8.1) का इस्तेमाल किया जाता है. अपने ऐप्लिकेशन को EE1 से EE2 पर पोर्ट करने के लिए, पहला चरण GDK के सभी रेफ़रंस हटाना है.

स्क्रीन शेयर करना

हमारा सुझाव है कि डेवलपमेंट को आसान बनाने के लिए, Vysor या scrcpy जैसे कास्टिंग ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें. इससे आपको नतीजे देखने और Glass को रिमोट से कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.

हार्डवेयर प्रोफ़ाइल

अपने एम्युलेटर को Glass पर दिखने वाली डिसप्ले की तरह बनाने के लिए, Android Virtual Device Manager में यह हार्डवेयर प्रोफ़ाइल इंपोर्ट करें.

Windows ड्राइवर इंस्टॉल करना

Windows मशीन पर फ़ास्टबूट और फ़्लैश डिवाइसों का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Android SDK से मिला कस्टम यूएसपी ड्राइवर चाहिए. Google यूएसबी ड्राइवर को डाउनलोड करने के लिए, Google यूएसबी ड्राइवर पाएं पर जाएं.

ड्राइवर इंस्टॉल करने के निर्देशों के लिए, OEM यूएसबी ड्राइवर इंस्टॉल करना पर जाएं.