जब Google Play Protect को मैलवेयर से जुड़ी नीति के उल्लंघन का पता चलता है, तो उपयोगकर्ता को एक चेतावनी दिखेगी. हर उल्लंघन के लिए चेतावनी वाली स्ट्रिंग यहां दी गई हैं.
मालवेयर और पीएचए की कैटगरी के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां दिए गए लिंक देखें.
कैटगरी | चेतावनी मैसेज |
---|---|
बैकडोर | जब Google Play Protect किसी बैकडोर की पहचान करता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन बिना आपकी अनुमति के डेटा या डिवाइस को ऐक्सेस कर सकता है." |
बिलिंग की धोखाधड़ी | जब Google Play Protect को एसएमएस से होने वाली धोखाधड़ी का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन महंगे एसएमएस भेजकर या बार-बार लगने वाले शुल्क के लिए रजिस्टर करके, आपके मोबाइल बिल में बिना अनुमति के लगाया गया शुल्क जोड़ सकता है." |
कॉल से जुड़ी धोखाधड़ी | जब Google Play Protect को कॉल से जुड़ी धोखाधड़ी का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन बिना अनुमति के कॉल करके आपके मोबाइल बिल में बिना अनुमति के लगाया गया शुल्क जोड़ सकता है." |
टोल नंबर की धोखाधड़ी | जब Google Play Protect को टोल फ़्रॉड का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन बार-बार लगने वाले शुल्कों के लिए रजिस्टर करके आपके मोबाइल बिल में बिना अनुमति के लगाया गया शुल्क जोड़ सकता है." |
Stalkerware | जब Google Play Protect किसी स्टॉकरवेयर का पता लगाता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन आपकी जगह की जानकारी या इस डिवाइस पर आपकी गतिविधि की निगरानी करके आप पर चोरी-छिपे नज़र रख सकता है." |
सेवा में रुकावट (DoS) | जब Google Play Protect को DoS का पता चलता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन दूसरे मोबाइल और कंप्यूटर सिस्टम पर हमला करने की कोशिश करता है." |
हॉस्टाइल डाउनलोडर | जब Google Play Protect को किसी नुकसान पहुंचाने वाले डाउनलोडर का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन, आपकी अनुमति के बिना नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर सकता है." |
ऐसे डिवाइस को नुकसान पहुंचाने वाले मैलवेयर जो Android प्लैटफ़ॉर्म पर काम नहीं करते | जब Google Play Protect को Android के अलावा किसी अन्य प्लैटफ़ॉर्म के लिए खतरा मिलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन, Android के अलावा अन्य डिवाइसों को नुकसान पहुंचा सकता है." |
फ़िशिंग | जब Google Play Protect को फ़िशिंग का पता चलता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन नकली है. यह आपकी निजी जानकारी चुरा सकता है. जैसे, बैंकिंग की जानकारी और पासवर्ड." |
खास सुविधाओं के ऐक्सेस का गलत इस्तेमाल | जब Google Play Protect को पता चलता है कि ऐप्लिकेशन, ज़्यादा सुविधाओं का गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन Android की सुरक्षा को बायपास करने की कोशिश करता है." |
रैंसमवेयर | जब Google Play Protect को रैंसमवेयर का पता चलता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन आपके डिवाइस को बंद कर सकता है या आपको धमकी दे सकता है कि अगर आपने पैसे नहीं दिए, तो वह आपकी निजी जानकारी के बारे में बता देगा." |
रूट करना | जब Google Play Protect को रूटिंग का पता चलता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन Android की सुरक्षा को बायपास करने की कोशिश करता है." |
स्पैम | जब Google Play Protect किसी स्पैम का पता लगाता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन दूसरे लोगों को बिना अनुमति वाले मैसेज भेजकर स्पैम कर सकता है." |
स्पायवेयर | जब Google Play Protect किसी स्पायवेयर का पता लगाता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन आपके एसएमएस, फ़ोटो, ऑडियो रिकॉर्डिंग या कॉल इतिहास जैसी निजी जानकारी पर चोरी-छिपे नज़र रखने की कोशिश करता है." |
ट्रोजन | जब Google Play Protect किसी ट्रोजन का पता लगाता है, तो वह उपयोगकर्ताओं को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन फ़र्ज़ी है. यह आपके डिवाइस का ऐक्सेस पाने या आपका डेटा चुराने की कोशिश करता है." |
क्लिक से धोखाधड़ी | जब Google Play Protect को क्लिक फ़्रॉड का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी वाला मैसेज दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन, विज्ञापन से जुड़ी धोखाधड़ी करने के लिए आपके डिवाइस का इस्तेमाल करने की कोशिश करता है." |
डेटा संग्रह | जब Google Play Protect को डेटा इकट्ठा करने की गतिविधि का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन ऐसा डेटा इकट्ठा कर सकता है जिसका इस्तेमाल आप पर नज़र रखने के लिए किया जा सकता है." |
सोशल इंजीनियरिंग | जब Google Play Protect को सोशल इंजीनियरिंग का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: "यह ऐप्लिकेशन किसी दूसरे ऐप्लिकेशन से काफ़ी मिलता-जुलता है और यह धोखे से आपकी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकता है. इसकी वजह से आपके डिवाइस का गलत इस्तेमाल हो सकता है या आपके डिवाइस में दूसरे ऐप्लिकेशन इंस्टॉल हो सकते हैं." |
परेशान करने वाले विज्ञापन | जब Google Play Protect को परेशान करने वाले विज्ञापनों का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: “यह ऐप्लिकेशन, अनचाहे तरीके से विज्ञापन दिखा सकता है. उदाहरण के लिए, ऐप्लिकेशन के बाहर, आसानी से खारिज न किए जा सकने वाले या डिवाइस की सुविधाओं के इस्तेमाल में रुकावट डालने वाले विज्ञापन.” |
रिस्कवेयर | जब Google Play Protect को रिस्कवेयर का पता चलता है, तो वह लोगों को यह चेतावनी दिखाता है: “यह ऐप्लिकेशन नुकसान पहुंचाने वाला है. इससे आपके डिवाइस और डेटा की सुरक्षा को खतरा पहुंच सकता है.” |