इस गाइड में, कस्टम नेटिव विज्ञापन फ़ॉर्मैट को ओपन मेज़रमेंट के साथ इंटिग्रेट करने का तरीका बताया गया है.
ज़रूरी शर्तें
जारी रखने से पहले, ये काम करें:
- मोबाइल विज्ञापन SDK के साथ ओपन मेज़रमेंट लेख पढ़ें.
- कस्टम नेटिव विज्ञापन फ़ॉर्मैट को इंटिग्रेट करें.
- विज्ञापन दिखने से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देने वाली कंपनी को कॉन्फ़िगर करें और उसे अपने लाइन आइटम को असाइन करें.
- Ad Manager के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) में कस्टम फ़ॉर्मैट बनाते समय, अपने पार्टनर का नाम डालें.
इंटिग्रेशन
अगर आपको कस्टम नेटिव विज्ञापन फ़ॉर्मैट के साथ ओपन मेज़रमेंट का इस्तेमाल करना है, तो आपको ओपन मेज़रमेंट एपीआई को खुद कॉल करना होगा. कस्टम नेटिव विज्ञापन फ़ॉर्मैट में वीडियो ऐसेट नहीं होती.
अगर वीडियो ऐसेट के साथ कस्टम नेटिव विज्ञापन फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आपको इस गाइड को फ़ॉलो करने की ज़रूरत नहीं है. Mobile Ads SDK, आपकी ओर से वीडियो ऐसेट के विज्ञापन दिखने से जुड़े आंकड़े ट्रैक करता है.
अपना व्यू रजिस्टर करना और मेज़र करना शुरू करना
कस्टम नेटिव विज्ञापन पर ओपन मेज़रमेंट की सुविधा चालू करने के लिए, पहले विज्ञापन दिखाएं. इसके बाद, कस्टम नेटिव विज्ञापन से जुड़े DisplayOpenMeasurement ऑब्जेक्ट के साथ, कस्टम विज्ञापन व्यू को रजिस्टर करें. DisplayOpenMeasurement ऑब्जेक्ट, setView() तरीके का इस्तेमाल करके, आपके कंटेनर व्यू को ओपन मेज़रमेंट के साथ रजिस्टर करता है.
आपको SDK टूल को साफ़ तौर पर यह भी बताना होगा कि वह आपके विज्ञापन को मेज़र करना शुरू करे. इसके लिए, अपने कस्टम नेटिव विज्ञापन के DisplayOpenMeasurement ऑब्जेक्ट पर start() तरीके को कॉल करें. start() वाले तरीके को मुख्य थ्रेड से कॉल किया जाना चाहिए. इसके बाद किए गए कॉल का कोई असर नहीं होता.
यहां बताया गया है कि यह कैसा दिखता है:
Kotlin
@MainThread
private fun displayCustomNativeAd(
customNativeAd: CustomNativeAd,
nativeAdViewContainer: FrameLayout,
) {
// TODO: Render the custom native ad inside the nativeAdViewContainer.
// ...
// Start measuring the ad view.
val displayOpenMeasurement = customNativeAd.getDisplayOpenMeasurement()
if (displayOpenMeasurement != null) {
displayOpenMeasurement.setView(nativeAdViewContainer)
displayOpenMeasurement.start()
}
}
Java
@MainThread
private void displayCustomNativeAd(
CustomNativeAd customNativeAd, FrameLayout nativeAdViewContainer) {
// TODO: Render the custom native ad inside the nativeAdViewContainer.
// ...
// Start measuring the ad view.
DisplayOpenMeasurement displayOpenMeasurement = customNativeAd.getDisplayOpenMeasurement();
if (displayOpenMeasurement != null) {
displayOpenMeasurement.setView(nativeAdViewContainer);
displayOpenMeasurement.start();
}
}
ध्यान दें कि व्यू रजिस्टर करने से पहले, आपको अपना विज्ञापन दिखाना चाहिए. विज्ञापन दिखाने के बारे में, कस्टम नेटिव विज्ञापन फ़ॉर्मैट में बताया गया है.
nativeAdViewContainer लेआउट, कस्टम नेटिव विज्ञापन के लिए विज्ञापन कंटेनर है. इसमें व्यू के बाउंडिंग बॉक्स में मौजूद सभी ऐसेट शामिल होनी चाहिए.
आईएबी से सर्टिफ़िकेशन पाना
ऐप्लिकेशन रिलीज़ करने के बाद, आपको मेज़रमेंट डेटा मिलना शुरू हो जाएगा. हालांकि, जब तक आईएबी सर्टिफ़िकेशन की प्रोसेस पूरी नहीं हो जाती, तब तक आपके डेटा को सर्टिफ़ाइड नहीं किया जाएगा.