करंसी तय करना
Analytics में कई स्टैंडर्ड और कैलकुलेट की गई ई-कॉमर्स मेट्रिक होती हैं, जिन्हें करंसी की वैल्यू माना जाता है. ये मेट्रिक हैं:
- लेन-देन से हुई आय
- लेन-देन से जुड़ा टैक्स
- लेन-देन से जुड़ी शिपिंग
- आइटम से हुई आय
- आय प्रति लेन-देन
- आय प्रति सत्र
- कुल वैल्यू
- आय प्रति आइटम
किसी रिपोर्टिंग व्यू में दिए ग्लोबल करंसी टाइप से पता चलता है कि रिपोर्ट में मौजूद ये सभी वैल्यू किस करंसी में दिखती हैं.
किसी रिपोर्टिंग व्यू का ग्लोबल करंसी टाइप, डिफ़ॉल्ट रूप से डॉलर
होता है. डॉलर
के अलावा, एक ही करंसी में लेन-देन करने वाले कारोबार, किसी भी इस्तेमाल होने वाली करंसी का उपयोग करने के लिए, व्यू को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. किसी व्यू के ग्लोबल करंसी टाइप को तय करने का तरीका जानें.
लोकल करंसी का इस्तेमाल करना
एक से ज़्यादा करंसी में लेन-देन करने वाले कारोबार, Analytics को लेन-देन का डेटा भेजते समय कोई लोकल करंसी टाइप तय कर सकते हैं. लोकल करंसी, ISO 4217 स्टैंडर्ड में होनी चाहिए. अगर लोकल करंसी टाइप, किसी व्यू के ग्लोबल करंसी टाइप से अलग है, तो Analytics पिछले दिन के एक्सचेंज रेट का इस्तेमाल करके ज़रूरी कन्वर्ज़न करेगा.
नीचे दी गई इस्तेमाल की जाने वाली लाइब्रेरी या प्रोटोकॉल में किसी लेन-देन या आइटम का लोकल करंसी टाइप सेट करने का तरीका जानें:
लोकल करंसी डाइमेंशन और मेट्रिक
लोकल करंसी का इस्तेमाल करने वाले कारोबारों के लिए, Analytics ऐसे कई लोकल करंसी डाइमेंशन और मेट्रिक मुहैया कराता है जिनका इस्तेमाल रिपोर्ट में किया जा सकता है.
लोकल करंसी डाइमेंशन
वेब इंटरफ़ेस | ब्यौरा |
---|---|
करंसी टाइप | लेन-देन का लोकल करंसी टाइप |
लोकल करंसी मेट्रिक
वेब इंटरफ़ेस | ब्यौरा |
---|---|
स्थानीय लेन-देन से होने वाली आय | लोकल करंसी में लेन-देन से होने वाली कुल आय. |
स्थानीय लेन-देन से जुड़ी शिपिंग | लोकल करंसी में लेन-देन से जुड़ी शिपिंग की लागत. |
स्थानीय लेन-देन से जुड़ा टैक्स | लोकल करंसी में लेन-देन से जुड़ा कुल टैक्स. |
स्थानीय आइटम से होने वाली आय | लोकल करंसी में प्रॉडक्ट से होने वाली आय |
इस्तेमाल होने वाली करंसी और कोड
Analytics से ई-कॉमर्स के मेज़रमेंट के लिए नीचे दी गई करंसी और कोड इस्तेमाल होते हैं:
करंसी कोड | करंसी का नाम |
---|---|
USD | अमेरिकी डॉलर |
AED | संयुक्त अरब अमीरात दिरहम |
ARS | अर्जेंटीनी पीसो |
AUD | ऑस्ट्रेलियन डॉलर |
BGN | बुल्गारियन लेव |
BOB | बोलिवियन बोलिवियानो |
BRL | ब्राज़ीलियन रियल |
CAD | कैनेडियन डॉलर |
CHF | स्विस फ़्रैंक |
CLP | चिलीयन पीसो |
CNY | युआन रेन्मिन्बी |
COP | कोलंबियन पीसो |
CZK | चेक कोरुना |
DKK | डेनमार्क क्रोनर |
EGP | मिस्री पाउंड |
EUR | यूरो |
FRF | फ़्रेंच फ़्रैंक |
GBP | ब्रिटिश पाउंड |
HKD | हॉन्ग कॉन्ग डॉलर |
HRK | क्रोएशियन कुना |
HUF | हंगेरियन फ़ोरिंट |
IDR | इंडोनेशियन रुपिया |
ILS | इज़रायली शेकेल |
INR | भारतीय रुपया |
JPY | जैपनीज़ येन |
KRW | साउथ कोरियन वोन |
LTL | लिथुआनियन लितास |
MAD | मोरक्कन दिरहम |
MXN | मेक्सिकन पीसो |
MYR | मलेशियन रिंगिट |
NOK | नॉर्वे क्रोनर |
NZD | न्यूज़ीलैंड डॉलर |
PEN | पेरुवियन न्यूवो सोल |
PHP | फ़िलिपीनी पीसो |
PKR | पाकिस्तानी रुपया |
PLN | पोलिश न्यू ज़्लॉटी |
RON | नया रोमानियन लियू |
RSD | सर्बियन दिनार |
RUB | रशियन रूबल |
SAR | सउदी रियाल |
SEK | स्वीडन क्रोनर |
SGD | सिंगापुर डॉलर |
THB | थाई बात |
TRY | टर्किश लीरा |
TWD | नया ताइवानी डॉलर |
UAH | युक्रेनियन रिव्निया |
VEF | वेनेज़ुएला बोलिवर फ़ोर्त |
VND | वियतनामीज़ डॉन्ग |
ZAR | साउथ अफ़्रीकन रैंड |