साल 2024 के लिए, Google पब्लिशर टैग डेवलपर सर्वे में हिस्सा लें

सोमवार, 20 मई, 2024

साल 2020 से, हम Google पब्लिशर टैग (GPT) डेवलपर कम्यूनिटी से सालाना सर्वे के ज़रिए उनके सुझाव मांगते आ रहे हैं. इस सुझाव से हमें यह तय करने में मदद मिलती है कि हमें हर साल किन चीज़ों पर काम करना चाहिए. साथ ही, इससे हमें आधिकारिक GPT टाइप डेफ़िनिशन, GPT सैंपल बिल्डर जैसे संसाधनों और टूल पर काम करने की प्रेरणा मिलती है.

एक और साल बीतने के बाद, अब समय आ गया है कि हम अपनी डेवलपर कम्यूनिटी से फिर से संपर्क करें. इससे हमें यह जानने में मदद मिलेगी कि कौनसी चीज़ें सही से काम कर रही हैं और किन चीज़ों में सुधार करने की ज़रूरत है. आज से हम 2024 GPT डेवलपर सर्वे शुरू कर रहे हैं.

सर्वे में हिस्सा लें

सर्वे को पूरा करने में 10 मिनट से ज़्यादा समय नहीं लगेगा. यह जून 2024 के आखिर तक खुला रहेगा. ज़्यादातर सवालों के जवाब देना ज़रूरी नहीं है. साथ ही, आपके जवाबों को गुप्त रखा जाता है.

याद रखें कि आपके सुझाव, शिकायत या राय के आधार पर ही हम अगले साल के लिए अपनी योजनाएं बनाते हैं. इसलिए, कृपया हमें बताएं कि आपके लिए सबसे ज़रूरी क्या है. GPT डेवलपर के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए धन्यवाद!

लेबल: ad-speed, gpt, publisher-ads-audits