कोटा

कोटे की मदद से, Google के इन्फ़्रास्ट्रक्चर को उन ऑटोमेटेड प्रोसेस से बचाया जाता है जो Campaign Manager 360 API का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं. इनसे यह पक्का किया जाता है कि किसी डेवलपर की कार्रवाइयों से , बड़ी कम्यूनिटी पर खराब असर न पड़े.

सीमाएं

Campaign Manager 360 API के सभी संसाधनों और तरीकों के लिए, डिफ़ॉल्ट तौर पर तय की गई ये सीमाएं लागू होती हैं.

  • हर प्रोजेक्ट के लिए, हर दिन 50,000 अनुरोध - इन्हें बढ़ाया जा सकता है.
  • हर प्रोजेक्ट के लिए, एक क्वेरी प्रति सेकंड (क्यूपीएस).
    • Google API Console में, इस कोटे को हर उपयोगकर्ता के लिए, हर मिनट की क्वेरी कहा जाता है. यह डिफ़ॉल्ट तौर पर 60 पर सेट होता है. ज़रूरत के हिसाब से, इस सीमा को बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यह 600 (10 क्यूपीएस) से ज़्यादा नहीं हो सकती.

Report Builder में, कोटे की अतिरिक्त सीमाएं लागू होती हैं. ये सीमाएं, खाते के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. ज़्यादा जानने के लिए, सहायता केंद्र का यह लेख और नीचे दी गई टेबल देखें.

कोटे की सीमाएं पार करना

अगर कोटे की सीमा पार होने की वजह से, आपका अनुरोध अस्वीकार हो जाता है, तो एपीआई, एचटीटीपी स्टेटस कोड और गड़बड़ी की वजह दिखाता है. इसके अलावा, रिस्पॉन्स के मुख्य हिस्से में, गड़बड़ी की वजह की पूरी जानकारी होती है. गड़बड़ी के रिस्पॉन्स का उदाहरण देखने के लिए, गड़बड़ी के मैसेज की गाइड देखें.

यहां उन गड़बड़ियों की सूची दी गई है जो कोटे की सीमाएं पार होने की वजह से हो सकती हैं. साथ ही, इन गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए सुझाई गई कार्रवाइयों के बारे में भी बताया गया है.

कोड कारण मैसेज सुझाई गई कार्रवाई
403 dailyLimitExceeded रोज़ाना की सीमा पार हो गई समस्या ठीक किए बिना, दोबारा कोशिश न करें. Google API Console में जाकर, अपने इस्तेमाल की जांच करें और कम अनुरोध भेजने के लिए, अपने वर्कफ़्लो में बदलाव करें. अगर आपको लगता है कि आपका इस्तेमाल सही है, तो अतिरिक्त कोटे का अनुरोध किया जा सकता है.
403 quotaExceeded इस खाते से, हर दिन x से ज़्यादा रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकतीं. इस खाते से, आज कोई और रिपोर्ट बनाने की कोशिश न करें. मदद पाने के लिए, अपने खाता मैनेजर से संपर्क करें.
403 quotaExceeded इस उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल से, हर दिन x से ज़्यादा रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकतीं. इस उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल से, आज कोई और रिपोर्ट बनाने की कोशिश न करें. किसी दूसरी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करें या मदद पाने के लिए, अपने खाता मैनेजर से संपर्क करें.
403 quotaExceeded इस खाते से, शेड्यूल की गई x से ज़्यादा चालू रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकतीं. इस अनुरोध को दोबारा भेजने से पहले, शेड्यूल की गई उन रिपोर्ट को बंद करें जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है.
403 quotaExceeded जिस उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल से यह रिपोर्ट बनाई गई है उससे, शेड्यूल की गई x से ज़्यादा चालू रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकतीं. इस अनुरोध को दोबारा भेजने से पहले, रिपोर्ट के मालिक से शेड्यूल की गई उन रिपोर्ट को बंद करने के लिए कहें जिनकी उन्हें ज़रूरत नहीं है.
403 quotaExceeded इस उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल से, शेड्यूल की गई x से ज़्यादा चालू रिपोर्ट नहीं बनाई जा सकतीं. इस अनुरोध को दोबारा भेजने से पहले, शेड्यूल की गई उन रिपोर्ट को बंद करें जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है.
403 quotaExceeded यह कार्रवाई पूरी नहीं की जा सकती क्योंकि आपका कोई एक कोटा खत्म हो गया है. मदद पाने के लिए, कृपया अपने खाता मैनेजर से संपर्क करें. मदद पाने के लिए, अपने खाता मैनेजर से संपर्क करें.
403 userRateLimitExceeded उपयोगकर्ता के लिए तय की गई सीमा पार हो गई Google API Console में जाकर, हर उपयोगकर्ता के लिए तय की गई सीमा बढ़ाएं. इसके अलावा, एक्सपोनेन्शियल बैकऑफ़ का इस्तेमाल करके, अनुरोध भेजने की दर कम करें. इस एपीआई के साथ, एक साथ कई बार लिखने के अनुरोध करना या 10 क्यूपीएस से ज़्यादा की दर की सीमा का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

रोज़ाना के अतिरिक्त कोटे का अनुरोध करना

अगर आपको लगता है कि आपके ऐप्लिकेशन को रोज़ाना के अतिरिक्त कोटे की ज़रूरत है, तो यहां दिए गए निर्देशों का पालन करके, ज़्यादा कोटे का अनुरोध किया जा सकता है.

ये निर्देश सिर्फ़ उन प्रोजेक्ट पर लागू होते हैं जिनमें dailyLimitExceeded गड़बड़ी हुई है. कोटे से जुड़ी अन्य गड़बड़ियों के लिए सुझाई गई कार्रवाइयों के बारे में, ऊपर दी गई टेबल में बताया गया है.

  1. Google API Console में जाकर, Campaign Manager 360 API पर जाएं.
  2. मेट्रिक पेज पर जाकर, अपने इस्तेमाल के आंकड़े देखें. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि आपका ऐप्लिकेशन, उम्मीद के मुताबिक काम कर रहा है या नहीं. आगे बढ़ने से पहले, उन तरीकों पर ध्यान दें जिन्हें कॉल किया गया है. साथ ही, अगर इस्तेमाल उम्मीद से ज़्यादा या गलत तरीके से किया गया है, तो उसे ठीक करें.
  3. अगर इस्तेमाल सामान्य है, तो कोटे पेज पर जाएं. इसके बाद, बदलाव करें आइकॉन के बगल में मौजूद, हर दिन की क्वेरी पर क्लिक करें. इसके बाद, "ज़्यादा कोटे के लिए आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें.

कोटा बढ़ाने का अनुरोध सबमिट करने से पहले, पक्का करें कि आपने कोटे के अनुरोध वाले फ़ॉर्म में दी गई जानकारी की समीक्षा कर ली हो और उसमें दिए गए निर्देशों का पालन किया हो.