अडैप्टिव बैनर वाले इनलाइन विज्ञापन

प्लैटफ़ॉर्म चुनें: Android iOS Flutter Android (लेगसी)

अडैप्टिव बैनर की मदद से, विज्ञापन की चौड़ाई तय की जा सकती है. इससे हर डिवाइस के लिए, विज्ञापन का सबसे सही साइज़ तय किया जा सकता है. ऐंकर किए गए अडैप्टिव बैनर की तुलना में, इनलाइन अडैप्टिव बैनर बड़े और लंबे होते हैं. साथ ही, इनकी ऊंचाई तय नहीं होती. इनलाइन अडैप्टिव बैनर की ऊंचाई अलग-अलग होती है. ये बैनर, पूरी स्क्रीन पर दिख सकते हैं या आपकी तय की गई ज़्यादा से ज़्यादा ऊंचाई तक दिख सकते हैं.

इस गाइड में, इनलाइन अडैप्टिव बैनर बनाने और बैनर का साइज़ सेट करने का तरीका बताया गया है.

नीचे दी गई इमेज में, स्क्रोल किए जा रहे कॉन्टेंट में इनलाइन अडैप्टिव बैनर दिखाए गए हैं:

अडैप्टिव और इनलाइन अडैप्टिव बैनर के बीच अंतर दिखाने वाला डायग्राम

शुरू करने से पहले

जारी रखने से पहले, पक्का करें कि आपने बैनर विज्ञापन सेट अप किए हों.

इनलाइन अडैप्टिव बैनर का पूरा उदाहरण देखने के लिए, सैंपल के तौर पर मिला यह ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें:

इनलाइन अडैप्टिव बैनर लागू करना

इनलाइन अडैप्टिव बैनर लागू करने के लिए, विज्ञापन का साइज़ सेट करें, विज्ञापन दिखाने का अनुरोध करें, और विज्ञापन लोड करें.

इनलाइन अडैप्टिव बैनर का साइज़ तय करने के लिए, विज्ञापन की चौड़ाई तय करें. इसके लिए, आम तौर पर ये तरीके अपनाए जाते हैं:

  • फ़ुल-स्क्रीन की चौड़ाई का इस्तेमाल करना.
  • विज्ञापन वाले पैरंट लेआउट की चौड़ाई का इस्तेमाल करके.
  • डिवाइस के सुरक्षित हिस्सों को ध्यान में रखते हुए, चौड़ाई में बदलाव करना.

विज्ञापन के साइज़ का ऑब्जेक्ट बनाते समय, कैलकुलेट की गई इस चौड़ाई का इस्तेमाल करें.

इस उदाहरण में, विज्ञापन का साइज़ सेट किया गया है, विज्ञापन दिखाने का अनुरोध किया गया है, और विज्ञापन लोड किया गया है:

Kotlin

private fun loadInlineAdaptiveBannerAd(adView: AdView, activity: Activity) {
  // Create an inline adaptive ad size. 320 is a placeholder value.
  // Replace 320 with your banner container width.
  val bannerWidth = 320
  val adSize = AdSize.getCurrentOrientationInlineAdaptiveBannerAdSize(activity, bannerWidth)
  val adRequest = BannerAdRequest.Builder(AD_UNIT_ID, adSize).build()

  adView.loadAd(
    adRequest,
    object : AdLoadCallback<BannerAd> {
      override fun onAdLoaded(ad: BannerAd) {
        Log.d(TAG, "Inline adaptive banner ad loaded.")
      }

      override fun onAdFailedToLoad(adError: LoadAdError) {
        Log.d(TAG, "Inline adaptive banner ad failed to load: $adError")
      }
    },
  )
}

Java

private void loadInlineAdaptiveBannerAd(@NonNull AdView adView, @NonNull Activity activity) {
  // Create an inline adaptive ad size. 320 is a placeholder value.
  // Replace 320 with your banner container width.
  int bannerWidth = 320;
  AdSize adSize = AdSize.getCurrentOrientationInlineAdaptiveBannerAdSize(activity, bannerWidth);
  BannerAdRequest adRequest = new BannerAdRequest.Builder(AD_UNIT_ID, adSize).build();

  adView.loadAd(
      adRequest,
      new AdLoadCallback<BannerAd>() {
        @Override
        public void onAdLoaded(@NonNull BannerAd bannerAd) {
          Log.d(TAG, "Inline adaptive banner ad loaded.");
        }

        @Override
        public void onAdFailedToLoad(@NonNull LoadAdError adError) {
          Log.d(TAG, "Inline adaptive banner ad failed to load: " + adError);
        }
      });
}

AD_UNIT_ID को अपनी विज्ञापन यूनिट के आईडी से बदलें.

विज्ञापन का साइज़, डिवाइस की स्क्रीन के साइज़ से छोटा या उसके बराबर सेट करें. स्क्रीन का ज़्यादा से ज़्यादा साइज़ तय करने के लिए, Resources.getDisplayMetrics तरीके का इस्तेमाल करें. AdSize ऑब्जेक्ट के डाइमेंशन, डेंसिटी-इंडिपेंडेंट पिक्सल (डीपी) का इस्तेमाल करते हैं. तुलना करते समय, स्क्रीन के साइज़ को पिक्सल से डीपी में बदलें. साइज़ से जुड़ी पाबंदियों के बारे में जानने के लिए, विज्ञापन दिखाने के अनुरोध के साइज़ से जुड़ी ज़रूरी शर्तें लेख पढ़ें.

इनलाइन अडैप्टिव बैनर का लेआउट सेट करना

किसी खास लेआउट के लिए, इनलाइन अडैप्टिव बैनर विज्ञापन को पहले से लोड करने के लिए, ये तरीके अपनाएं:

अगर आपका ऐप्लिकेशन पोर्ट्रेट और लैंडस्केप व्यू के साथ काम करता है और आपको मौजूदा लेआउट में अडैप्टिव बैनर विज्ञापन को पहले से लोड करना है, तो AdSize.getCurrentOrientationInlineAdaptiveBannerAdSize(Context context, int width) तरीके का इस्तेमाल करें. यह तरीका, मौजूदा लेआउट में विज्ञापन लोड करता है.

इनलाइन अडैप्टिव बैनर की ऊंचाई को सीमित करना

डिफ़ॉल्ट रूप से, maxHeight वैल्यू के बिना बनाए गए इनलाइन अडैप्टिव बैनर की ज़्यादा से ज़्यादा ऊंचाई, डिवाइस की ऊंचाई के बराबर होती है. इनलाइन अडैप्टिव बैनर की ऊंचाई को सीमित करने के लिए, AdSize.getInlineAdaptiveBannerAdSize(int width, int maxHeight) तरीके का इस्तेमाल करें.