G Suite Developer न्यूज़लेटर
 
मई 2017
 
 
 
 
 
G Suite की मदद से बनाना
 
I/O 2017 आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. यहां हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि डेवलपर, G Suite के लिए कई तरह के ऐप्लिकेशन बना सकते हैं. App Maker से लेकर हमारे एपीआई और Gmail ऐड-ऑन तक, G Suite डेवलपर बनने के लिए इससे बेहतर समय कभी नहीं था!
 
ज़्यादा जानें ->
 
 
 
 
 
I/O 2017 का App Maker सेशन देखें
 
अगर आप I/O 2017 में शामिल नहीं हो पाए, तो यहां App Maker का हमारा सेशन देखें. इसमें एक नया डेमो दिखाया गया है.
 
रीकैप देखें ->
 
 
 
 
 
G Suite में मशीन लर्निंग की मदद से, लोगों को ज़्यादा बेहतर तरीके से काम करने में कैसे मदद मिलती है
 
आजकल, मशीन लर्निंग के बारे में काफ़ी चर्चा हो रही है. G Suite की टीम ने अपने प्रॉडक्ट बनाते समय, इस कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखा है.
 
इस बारे में यहां ज़्यादा जानें ->
 
 
 
 
 
एपीआई और टूल से जुड़ी खबरें
 
सूचना: उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए, डेवलपर की पहचान से जुड़ी गाइडलाइन और रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस अपडेट की गई हैं—इन नई गाइडलाइन में, ऐप्लिकेशन पब्लिश करने की प्रोसेस, जोखिम का आकलन करने वाले सिस्टम, और उपयोगकर्ताओं को दिखने वाला सहमति पेज शामिल है. इससे, नकली या गुमराह करने वाले ऐप्लिकेशन की पहचान का पता लगाने में मदद मिलेगी.
 
लॉन्च किया गया: Google Drive की नई मेट्रिक अब Reports API से ऐक्सेस की जा सकती हैं—नई मेट्रिक के तरीकों से, यह बेहतर तरीके से पता चलता है कि डोमेन के अंदर और बाहर फ़ाइलों को कैसे शेयर किया जाता है.
 
लॉन्च किया गया: तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सिंगल साइन-ऑन की सुविधा देने वाली कंपनियों के लिए, असली उपयोगकर्ता की सहमति से जुड़े अपडेट—हम एक नया रीडायरेक्ट फ़ॉर्म लागू कर रहे हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं को यह साफ़ तौर पर पता चल सके कि वे किस खाते से पुष्टि कर रहे हैं. साथ ही, उन्हें यह भी पता चल सके कि वे ऐप्लिकेशन को कौनसी अनुमतियां दे रहे हैं.
 
लॉन्च किया गया: G Suite डेवलपर के लिए नया Issue Tracker—इस ट्रैकर की मदद से, डेवलपर को साथ मिलकर काम करने और पारदर्शिता बनाए रखने में मदद मिलती है. इससे डेवलपर को उन समस्याओं के बारे में पता चलता है जिन पर Google काम कर रहा है.
 
सूचना: Gmail ऐड-ऑन की डेवलपर प्रीव्यू सुविधा —डेवलपर के लिए, अपने ऐप्लिकेशन की सुविधाओं को Gmail में लाने का नया तरीका. इसके लिए, उन्हें सिर्फ़ एक बार टैप करना होगा. साथ ही, ऐसा सभी डिवाइसों पर किया जा सकेगा.
 
 
 
 
 
 
डेवलपर से जुड़ी खबरें
 
G Suite के साथ पहले से इंटिग्रेट किए गए एसएसओ कैटलॉग में नौ ऐप्लिकेशन जोड़े गए: Asana, Dialpad, Evernote Business, Expensify, Keeper, Lucidchart, Pagerduty, RingCentral, और Trello.
 
 
 
 
 
 
 
हमसे कहां संपर्क करें
Nantucket Conference, 8—9 जून, Nantucket, MA
वेबिनार: Mainstream Machine Learning, from hype to how-to, 8—29 जून
Google Developer Day Europe, 5—6 सितंबर, Kraków, PL