Trends API के दस्तावेज़ों को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता

अगर आपको Trends के ऐल्फ़ा प्रोग्राम में शामिल कर लिया गया है और Google Trends API के दस्तावेज़ को ऐक्सेस करते समय आपको 404 गड़बड़ी का मैसेज मिल रहा है, तो यह तरीका आज़माएं:

  1. दोबारा जांच करें कि आपने किस खाते से लॉग इन किया है. पक्का करें कि आपने ठीक वही ईमेल पता इस्तेमाल किया हो जिस पर आपको न्योता देने वाला ईमेल मिला था.
  2. क्या यह @gmail.com वाला पता नहीं है? इसके लिए, आपको अपने संगठन के Google Workspace एडमिन से Google Developers चालू करने के लिए कहना पड़ सकता है.
  3. क्या अब भी समस्याएं आ रही हैं? अगर आपको अब भी दस्तावेज़ों को ऐक्सेस करने में समस्याएं आ रही हैं, तो यह फ़ॉर्म भरें और ऐक्सेस से जुड़ी समस्या के बारे में बताते समय अपना ईमेल पता डालें.