बैनर का साइज़ तय करना

Google Mobile Ads Unity Plugin, विज्ञापन के तय साइज़ के साथ काम करता है. ऐसा उन स्थितियों में होता है जब अडैप्टिव बैनर विज्ञापन आपकी ज़रूरतों को पूरा नहीं करते.

यहां दी गई टेबल में, स्टैंडर्ड बैनर साइज़ की सूची दी गई है.

डीपी में साइज़ (चौड़ाई x ऊंचाई) ब्यौरा उपलब्धता AdSize constant
320x50 बैनर फ़ोन और टैबलेट BANNER
300x250 IAB मीडियम रेक्टैंगल फ़ोन और टैबलेट MEDIUM_RECTANGLE
468x60 IAB फ़ुल-साइज़ बैनर टैबलेट IABBanner
728x90 IAB लीडरबोर्ड टैबलेट Leaderboard

जिस कंटेनर में विज्ञापन दिखाया जाता है उसका साइज़, बैनर के साइज़ के बराबर या उससे बड़ा होना चाहिए. किसी भी तरह की पैडिंग से, आपके कंटेनर का साइज़ कम हो जाता है. अगर कंटेनर में बैनर विज्ञापन फ़िट नहीं होता है, तो विज्ञापन नहीं दिखाया जाता है और यह चेतावनी लॉग की जाती है:

W/Ads: Not enough space to show ad. Needs 320x50 dp, but only has 288x495 dp.